Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 2nd Test 2026 Live Streaming Details: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 16 मई से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 104 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी. ऐसे में पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज बराबर करना चाहेगी. दूसरी तरफ, बांग्लादेश की नजर इतिहास रचते हुए पाकिस्तान के खिलाफ अपनी सरजमीं पर पहली टेस्ट सीरीज जीत दर्ज करने पर होगी. इस टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश की कमान नजमुल हुसैन शांतो (Najmul Hossain Shanto) के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान की अगुवाई शान मसूद (Shan Masood) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
पाकिस्तान की टीम को पहले टेस्ट मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में कप्तान शान मसूद की अगुवाई वाली टीम दूसरे टेस्ट में जोरदार वापसी करना चाहेगी. टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम की इस मुकाबले में वापसी हो रही है, जिससे बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी. वहीं गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद अब्बास और नोमान अली अहम भूमिका निभा सकते हैं.
दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पहले टेस्ट में शतक और अर्धशतक जड़कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया था. इसके अलावा मोमिनुल हक, मेहदी हसन मिराज और नाहिद राणा से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
पिच रिपोर्ट (Pitch Report)
सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर तेज गेंदबाजों को शुरुआत में मदद मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के शुरुआती दिनों में बारिश की संभावना है, जिससे गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है. हालांकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाजी आसान हो सकती है. स्पिन गेंदबाजों को भी बाद के दिनों में मदद मिलने की संभावना है.
हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK Head To Head Record)
बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 16 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पाकिस्तान ने 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं, बांग्लादेश को 3 मैचों में जीत मिली है. एक मुकाबला ड्रॉ रहा है. बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पिछले तीन टेस्ट मुकाबले लगातार जीते हैं.
भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच? (BAN vs PAK 2nd Test Live Telecast And Streaming Details)
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे टेस्ट मुकाबले का भारत में टीवी पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन (BAN vs PAK 2nd Test Probable Playing XI)
पाकिस्तान: शान मसूद (कप्तान), अजान अवैस, अब्दुल्ला फजल, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, शाहीन शाह अफरीदी, नोमान अली, हसन अली और मोहम्मद अब्बास.
बांग्लादेश: महमूदुल हसन जॉय/जाकिर हसन, तंजीद हसन, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा और एबादोत हुसैन/शोरिफुल इस्लाम.
नोट: बांग्लादेश क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम दूसरे टेस्ट मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY