साथी की मौत के बाद तड़पता दिखा पक्षी, बेचैन होकर कुछ इस तरह से करने लगा उसे जगाने की कोशिश (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर भावुक करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साथी पक्षी की मौत हो जाने पर दूसरा पक्षी तड़पने लगता है और वो बेचैन होकर बार-बार अपने साथी को जगाने की कोशिश करता है, लेकिन निराशा ही उसके हाथ लगती है.
Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि प्यार करने वाले जोड़े में से अगर किसी एक साथी की मौत हो जाए तो दूसरा बुरी तरह से टूट जाता है. साथी के जाने से उसकी सारी दुनिया ही मानो उजड़ जाती है और वो साथी के गम में रोने-बिलखने लगता है. इंसानों के अलावा पशु-पक्षियों में भी इस तरह की भावना होती है, जो यह दर्शाती है कि प्यार की कोई भाषा नहीं होती है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर भावुक करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें साथी पक्षी (Bird) की मौत हो जाने पर दूसरा पक्षी तड़पने लगता है और वो बेचैन होकर बार-बार अपने साथी को जगाने की कोशिश करता है, लेकिन निराशा ही उसके हाथ लगती है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इसने मेरे दिल को लाखों टुकड़ों में तोड़ दिया. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 3.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: छतरी की तरह पंख फैलाकर अपनी फैमिली को बारिश से बचाता दिखा पक्षी, आपका दिल जीत लेगा यह Viral Video
साथी की मौत पर तड़पता दिखा पक्षी
this just broke my heart into a million pieces 🕊️💔 pic.twitter.com/0VLomKZAqJ
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 3, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पक्षी मृत अवस्था में पड़ा हुआ है, जबकि उसका साथी वहीं पर मौजूद है और वो काफी बेचैन दिखाई दे रहा है. पक्षी अपने मृत साथी के लिए तड़पता है और उसे जगाने की बार-बार कोशिश करता है. वो बार-बार अपनी चोंच से मारकर मृत साथी को जगाने की कोशिश करता है, लेकिन उसके साथी के शरीर में कोई हलचल नहीं होती है, जिससे वो और भी ज्यादा परेशान हो जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2025 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

