News

Bareilly Heart Attack Video: शादी की 25वीं सालगिरह की खुशियां मातम में बदली! स्टेज पर ही पत्नी के साथ डांस कर रहे जूता व्यापारी की हुई मौत, बरेली का वीडियो आया सामने

बरेली से एक भयावह वीडियो सामने आया है. जहांपर जूते के व्यापारी की अपनी शादी की सालगिरह पर हार्ट अटैक से मौत हो गई.

Bareilly Heart Attack Video: शादी की 25वीं सालगिरह की खुशियां मातम में बदली! स्टेज पर ही पत्नी के साथ डांस कर रहे जूता व्यापारी की हुई मौत, बरेली का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@sirajnoorani)

बरेली, उत्तर प्रदेश: बरेली से एक भयावह वीडियो सामने आया है. जहांपर जूते के व्यापारी की अपनी शादी की सालगिरह पर हार्ट अटैक से मौत हो गई. व्यापारी की शादी की 25वीं सालगिरह थी और इस दौरान वे अपनी पत्नी और परिवार के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे और इसी दौरान वे अचानक गश खाकर नीचे गिर गए.

उनके नीचे गिरते ही परिवार और प्रोग्राम में मौजूद लोगों ने दौड़कर उन्हें होश में लाने की कोशिश की. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. जहांपर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम वसीम सरवत था. इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @sirajnoorani नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Man Dies of Heart Attack: बुलंदशहर जिले में घर के बाहर टहल रहे थे RLD के नेता, अचानक गिरे नीचे, हार्ट अटैक से हुई मौत (Watch Video)

स्टेज पर डांस करते हुए हार्ट अटैक से मौत 

क्या है पुरी घटना?

जानकारी के मुताबिक़ बरेली के शाहबाद के रहनेवाले वसीम सरवत जूते के व्यापारी थे. उनकी शादी की 25वीं सालगिरह पर उन्होंने और उनकी पत्नी ने शहर के सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन का कार्यक्रम एक मैरिज लॉन में रखा था. इस दौरान सभी लोग जुटे थे. इस दौरान एक बड़ा जश्न चल रहा था. इसी समय उनकी पत्नी फराह और उनके परिवार के लोग स्टेज पर डांस कर रहे थे और इस दौरान वसीम भी डांस कर रहे थे और देखते ही देखते वे वसीम गश खाकर स्टेज पर गिर पड़े. उन्हें गिरता देखा सभी लोग उनकी तरफ दौड़ पड़े और उन्हें होश में लाने की कोशिश की, लेकिन वे होश में नहीं आ पाएं. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में ले जाया गया. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

खुशियां मातम में बदली

इस दौरान वसीम का परिवार काफी खुश था. सभी डीजे की धुन पर स्टेज पर डांस कर रहे थे और इसी दौरान इस तरह का हादसा होने से खुशी का माहौल मातम में बदल गया है. इस घटना के बाद जो केक उन्होंने मंगवाया था. उसे भी वे नहीं काट सके. इस दुखद घटना के बाद बताया जा रहा है की उनकी पत्नी फराह बार बार बेहोश हो रही है. वसीम के घर में उनके दो बेटे है. इस घटना के बाद परिवार के लोग काफी गमगिन हो गए है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2025 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).