क्रिकेट

Virat Kohli New Record: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली जड़ा धमाकेदार शतक, अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड; 'रन मशीन' के आकंड़ों पर एक नजर

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आंध्रा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 298 रन बनाए. इस टीम के लिए रिकी भुई ने 105 गेंदों में 122 रन की पारी खेली, जबकि शेख रशीद ने 31 रन टीम के खाते में जोड़े. दिल्ली की तरफ से सिमरजीत सिंह ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले, जबकि प्रिंस यादव को 3 सफलताएं हाथ लगीं.

Virat Kohli New Record: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली जड़ा धमाकेदार शतक, अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड; 'रन मशीन' के आकंड़ों पर एक नजर
विराट कोहली (Photo Credit: X Formerly Twitter)

बेंगलुरु: विराट कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आंध्र के खिलाफ शतक लगाया. इस पारी के साथ कोहली ने लिस्ट क्रिकेट में 16 हजार रन पूरे कर लिए हैं. विराट कोहली ने बुधवार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में खेले गए मुकाबले में दिल्ली की ओर से खेलते हुए 101 गेंदों में 3 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 131 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी के दम पर दिल्ली ने 4 विकेट से जीत दर्ज की. यह भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy 2025-26: लिस्ट ए क्रिकेट में बिहार ने रचा इतिहास, वनडे इतिहास में पहली बार बना 550 से ज्यादा का स्कोर

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के दौरान विराट कोहली ने दिल्ली क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर के 16,000 रन पूरे कर लिए हैं. विराट कोहली ने आंध्र प्रदेश के खिलाफ मैच में ये मुकाम हासिल किया. विराट कोहली भारत की ओर से इस आंकड़े को छूने वाले सचिन तेंदुलकर (21,999) के बाद सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. चलिए विराट कोहली के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.

इस खास क्लब में शामिल हुए विराट कोहली

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 16,000 लिस्ट-A रन बनाने वाले नौवें खिलाड़ी बन गए हैं. ग्राहम गूच, ग्रीम हिक, तेंदुलकर, कुमार संगाकारा, सर विवियन रिचर्ड्स, रिकी पोंटिंग, गॉर्डन ग्रीनिज और सनथ जयसूर्या जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में अब अब विराट कोहली भी शामिल हो गए हैं. सबसे ज्यादा लिस्ट-A रनों का रिकॉर्ड ग्राहम गूच के नाम पर दर्ज हैं. ग्राहम गूच ने 601 पारियों में 40.1 की औसत के साथ 22,211 रन बनाए थे.

कोहली इससे पहले 2010-11 सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी खेले थे, जहां उन्होंने दिल्ली की कप्तानी की. वह 2013-14 में एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी में खेले थे, लेकिन इस वापसी से पहले लगभग एक दशक तक विजय हजारे में हिस्सा नहीं लिया था.

इस मुकाबले के दौरान कोहली ने प्रियांश आर्य के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 रन बनाए, जिसके बाद नितीश राणा के साथ तीसरे विकेट के लिए 159 रन जोड़े.

प्रियांश 44 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 74 रन बनाकर आउट हुए, जबकि राणा ने 55 गेंदों में 11 बाउंड्री के साथ 77 रन बनाए. दिल्ली ने महज 37.4 ओवरों में 4 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की. विरोधी टीम से हेमंत रेड्डी और सत्यनारायण राजू ने 2-2 विकेट निकाले.

इससे पहले, टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आंध्रा की टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 298 रन बनाए. इस टीम के लिए रिकी भुई ने 105 गेंदों में 122 रन की पारी खेली, जबकि शेख रशीद ने 31 रन टीम के खाते में जोड़े. दिल्ली की तरफ से सिमरजीत सिंह ने सर्वाधिक 5 विकेट निकाले, जबकि प्रिंस यादव को 3 सफलताएं हाथ लगीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2025 06:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).