IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में टूट सकता है सालों पुराना रिकॉर्ड, रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका
एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के नए सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है. इस बार भी टूर्नामेंट में 10 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी. चुनावी कार्यक्रमों को देखते हुए बीसीसीआई पहले चरण में सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का शेड्यूल जारी कर सकता है. माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad) के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी. यह भी पढ़ें: New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Video Highlights: कप्तान अमेलिया केर की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड ने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 80 रन से हराया; यहां देखें मैच का पूरा वीडियो हाइलाइट्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. इस सीजन में एक बार फिर रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा. इन तीनों खिलाड़ियों के पास इस बार आईपीएल इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा.

दरअसल आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के नाम है. उन्होंने 184 मैचों में 25 बार यह अवॉर्ड जीता है. दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 142 मैचों में 22 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया है.

वहीं भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं. रोहित शर्मा ने 272 मैचों में 21 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है. इसके अलावा विराट कोहली 267 मैचों में 19 बार यह सम्मान हासिल कर चौथे नंबर पर हैं. वहीं महेंद्र सिंह धोनी भी इस लिस्ट में शामिल हैं और उन्होंने आईपीएल में अब तक 18 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड अपने नाम किया है.

ऐसे में आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के पास एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का मौका होगा. चूंकि ये दोनों खिलाड़ी अब आईपीएल नहीं खेलते हैं, इसलिए भारतीय दिग्गज इस सीजन में ज्यादा से ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा यह सम्मान जीतने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं.