New Zealand Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, 1st T20I Video Highlights: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला आज यानी 15 मार्च को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला माउंट माउंगानुई (Mount Maunganui) के बे ओवल (Bay Oval) में खेला गया. पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 80 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी अमेलिया केर (Amelia Kerr) कर रही हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कमान लौरा वोलवार्ट (Laura Wolvaardt) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: New Zealand vs South Africa, 1st T20I Match Scorecard: माउंट माउंगानुई में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को महज 91 रनों पर रोका, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का हाइलाइट्स (New Zealand Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team Match Highlights)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत रविवार को हुई. बे ओवल में खेले गए पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 80 रन के बड़े अंतर से हराकर सीरीज 1-0 की बढ़त ले ली है.
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया प्लिमर ने 44 गेंदों पर 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 63 और कप्तान अमेलिया केर ने 44 गेंदों पर 2 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 78 रन की पारी खेली. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 83 गेंदों पर 146 रन की साझेदारी हुई. इस साझेदारी ने ही शून्य पर पहला विकेट गंवा चुकी न्यूजीलैंड के बड़े और सुरक्षित स्कोर की नींव रखी. प्लिमर और केर के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकीं.
दक्षिण अफ्रीका के लिए मासाबाता क्लास और नाडिन डे क्लार्क ने 2-2 विकेट लिए. अयाबोंगा खाका, एन मल्बा को 1-1 विकेट मिला. 191 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम न्यूजीलैंड की कसी हुई और घातक गेंदबाजी के सामने 20 ओवर में 7 विकेट पर 110 रन ही बना सकी और 80 रन से मुकाबला हार गई. तंजिम ब्रिट्स ने सर्वाधिक 29 और कायला रेनेके ने नाबाद 24 रन बनाए. नाडिन डे क्लार्क ने 19 रन की पारी खेली.
न्यूजीलैंड के लिए जेस केर ने 2 और सोफी डिवाइन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट लिए. 78 रन की पारी खेलने वाली न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दूसरा मुकाबला 17 मार्च को हैमिल्टन में खेला जाएगा.
नोट: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY