New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 5th T20I Match Date And Time Details: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बुधवार यानी 25 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला क्राइस्टचर्च (Christchurch) के हेगली ओवल (Hagley Oval) में भारतीय समयानुसार सुबह 07:15 बजे से खेला जाएगा. चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज 3-2 से समाप्त करना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 3-1 से सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी अमेलिया केर (Amelia Kerr) कर रही हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कमान लौरा वोलवार्ट (Laura Wolvaardt) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा के सामने रखा 304 रनों का लक्ष्य, गेरहार्ड इरासमस ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए. टीम की ओर से एनेरी डर्कसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 55 रनों की शानदार पारी खेली. दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की ओर से जेस केर ने सबसे शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके.
न्यूजीलैंड को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 160 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने दमदार बल्लेबाजी की और 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम की ओर से सोफी डिवाइन ने सबसे ज्यादा 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्लो ट्रायोन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए.
न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ W vs SA W T20I Head To Head Record)
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड महिला टीम का पलड़ा भारी रहा है. न्यूजीलैंड महिला टीम ने 16 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को सिर्फ पांच मैचों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मुकाबला टाई या बिना नतीजे के नहीं रहा है.
हालिया फॉर्म की बात करें तो न्यूजीलैंड महिला टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में चार जीत और एक हार दर्ज की है. वहीं दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जहां टीम ने पिछले पांच मुकाबलों में दो जीत और तीन हार झेली हैं. इस रिकॉर्ड को देखते हुए साफ है कि न्यूजीलैंड महिला टीम का दबदबा बना हुआ है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका महिला टीम भी मुकाबले में कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती है.
NZ W vs SA W 5th T20I 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
मैच: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, पांचवां टी20 इंटरनेशनल
स्टेडियम: हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च
मैच की तारीख: 25 मार्च 2026 (07:15 AM)
लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): SonyLIV और FanCode
टीवी प्रसारण: Sony Sports Network TEN 1
न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पांचवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (NZ W vs SA W 5th T20I Date And Venue)
न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला बुधवार यानी 25 मार्च को क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में भारतीय समयानुसार सुबह 07:15 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला पांचवां टी20 का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (NZ W vs SA W 5th T20I Live TV Channel Telecast In India)
इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में Sony Sports Network TEN 1 चैनल पर देखा जा सकता है.
भारत में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला पांचवें टी20 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch NZ W vs SA W 5th T20I Live Streaming In India)
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में SonyLIV और FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ W vs SA W 5th T20I Match Playing Prediction)
न्यूजीलैंड महिला: जॉर्जिया प्लिमर, सुज़ी बेट्स, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ाबेला गेज़ (विकेटकीपर), इज़ी शार्प, जेस केर, रोजमेरी मेयर, ब्री इलिंग.
दक्षिण अफ्रीका महिला: ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लूस, लौरा वोलवार्ट (कप्तान), एनेरी डर्कसेन/ऐनीके बॉश, क्लो ट्रायन, नादिन डी क्लर्क, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलेलेको मलाबा/टुमी सेखुखुने.
नोट: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY