KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 65th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने पिछले मैच में मिली जीत के बाद इस मुकाबले में भी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस अपनी पिछली जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है. दोनों टीमों का इस सीजन में यह 13वां मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Preview: ईडन गार्डन्स में आज कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs MI 65th T20 Match Playing)

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा.

कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Mumbai Indians Cricket Team Match Scorecard)

टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 25 मैच जीते हैं, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को 11 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में मुंबई इंडियंस का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन में संतुलित प्रदर्शन किया है. टीम के पास फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह और कैमरून ग्रीन टीम को मजबूती देते हैं. वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और रयान रिकेल्टन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.