Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 65th Match Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें पांच में जीत और छह में हार का सामना किया है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें चार में जीत और आठ मैचों में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर सीजन का अंत सकारात्मक तरीके से करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Eden Gardens Stadium Pitch Report: ईडन गार्डन्स में आज बल्लेबाज दिखाएंगे दम या गेंदबाज करेंगे कमाल? महामुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. ये मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पांच मुकाबलों में जीत और छह मैच में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को चार मुकाबलों में जीत और आठ मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (KKR vs MI Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई इंडियंस को 25 मैच में जीत मिली है. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 11 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. ईडन गार्डन्स की पिच काली मिट्टी से बनी है, जो बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाज प्रभावी हो जाते हैं. बल्लेबाज अगर शुरुआत में टिक जाएं तो यहां बड़े-बड़े शॉट आसानी से लगाए जा सकते हैं. इस मैदान की तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को अतिरिक्त फायदा पहुंचाती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (KKR vs MI Key Players To Watch Out): सूर्यकुमार यादव, रयान रिकेल्टन, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (KKR vs MI Mini Battle): जसप्रीत बुमराह और फिन एलन के बीच की टक्कर दिलचस्प हो सकती है. वहीं सूर्यकुमार यादव और वरुण चक्रवर्ती के बीच की भिड़ंत भी मुकाबले का रुख तय कर सकती है.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच 65वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (KKR vs MI 65th Match Date And Venue)
टाटा आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (KKR vs MI 65th Match Live TV Channel Telecast In India)
आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch KKR vs MI 65th Match Live Streaming In India)
टाटा आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs MI 65th T20 Match Playing Prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी.
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), कॉर्बिन बोश, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY