Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 65th Match Kolkata Weather Update: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 6 में हार का सामना किया है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने 12 मुकाबलों में 4 मैच जीते हैं और 8 मुकाबलों में हार झेली है. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस की टीम सम्मान बचाने के लिए मैदान में उतरेगी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स जीत के साथ अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. ये मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पांच मुकाबलों में जीत और छह मैच में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को चार मुकाबलों में जीत और आठ मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (KKR vs MI Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई इंडियंस को 25 मैच में जीत मिली है. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 11 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को शिकस्त दी थी. उस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 201 रन के लक्ष्य को हासिल किया था. ऐसे में टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, हार्दिक पांड्या भी मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराया था. ऐसे में टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, रिंकू सिंह मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. ईडन गार्डन्स की पिच काली मिट्टी से बनी है, जो बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाज प्रभावी हो जाते हैं. बल्लेबाज अगर शुरुआत में टिक जाएं तो यहां बड़े-बड़े शॉट आसानी से लगाए जा सकते हैं. इस मैदान की तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों को अतिरिक्त फायदा पहुंचाती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.
कोलकाता का मौसम (Kolkata Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. एक्यूवेदर के मुताबिक, 20 मई को कोलकाता में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की उम्मीद है. मुकाबला रात 7:30 बजे से शुरू होगा. मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है और बारिश के आसार नहीं हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अंगकृष रघुवंशी ने इस सीजन में 12 पारियों में 42.20 की औसत और 146.52 की स्ट्राइक रेट से 422 रन बनाए हैं. वहीं, फिन एलन ने पिछले मुकाबले में शानदार 93 रन की पारी खेली थी. मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने 10 पारियों में 47.77 की औसत और 190.26 की स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं. सूर्यकुमार यादव भी टीम के लिए अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं. गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने 11 पारियों में 16 विकेट चटकाए हैं. वहीं, जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs MI 65th T20 Match Playing Prediction)
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे और कार्तिक त्यागी.
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), कॉर्बिन बोश, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और रघु शर्मा.
नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY