New Zealand Women National Cricket Team vs South Africa Women National Cricket Team, 4th T20I Match Winner Prediction: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी 22 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वेलिंगटन (Wellington) के स्काई स्टेडियम (Sky Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 07:15 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. अब चौथे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम बराबरी करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तानी अमेलिया केर (Amelia Kerr) कर रही हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की कमान लौरा वोलवार्ट (Laura Wolvaardt) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: MS Dhoni New Milestone In IPL 2026: आईपीएल के आगामी सीजन में इतिहास रचने की दहलीज पर एमएस धोनी, इन 7 बड़े रिकॉर्ड पर होंगी निगाहें
न्यूजीलैंड महिला टीम इस समय आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में चौथे स्थान पर है और उनकी रेटिंग 254 है. हाल ही में न्यूजीलैंड महिला टीम ने जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था. कप्तान अमेलिया केर, जेस केर, इज़ाबेला गेज़ और ब्रुक हॉलिडे जैसे खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं.
वहीं दक्षिण अफ्रीका महिला टीम आईसीसी महिला टी20 टीम रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है और उनकी रेटिंग 241 है. हाल ही में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी. टीम में ऐनीके बॉश, मारीज़ान कैप, एनेरी डर्कसेन और लौरा वोलवार्ट जैसे कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं.
न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ W vs SA W T20I Head To Head Record)
न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान न्यूजीलैंड महिला टीम का पलड़ा भारी रहा है. न्यूजीलैंड महिला टीम ने 15 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को सिर्फ पांच मैचों में सफलता मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कोई मुकाबला टाई या बिना नतीजे के नहीं रहा है.
हालिया फॉर्म की बात करें तो न्यूजीलैंड महिला टीम ने अपने पिछले पांच मैचों में चार जीत और एक हार दर्ज की है. वहीं दक्षिण अफ्रीका महिला टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जहां टीम ने पिछले पांच मुकाबलों में दो जीत और तीन हार झेली हैं. इस रिकॉर्ड को देखते हुए साफ है कि न्यूजीलैंड महिला टीम का दबदबा बना हुआ है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका महिला टीम भी मुकाबले में कड़ी टक्कर देने की क्षमता रखती है.
ये टीम मार सकती है बाजी (NZ W vs SA W Match Winner Prediction)
मौजूदा फॉर्म, घरेलू परिस्थितियों और मजबूत हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखते हुए न्यूजीलैंड महिला टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. अमेलिया केर, सुज़ी बेट्स और ब्रुक हॉलिडे जैसे खिलाड़ी बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि जेस केर और रोजमेरी मेयर गेंदबाजी में प्रभावी साबित हो सकती हैं.
वहीं दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के पास लौरा वोलवार्ट, ताज़मिन ब्रिट्स और मारीज़ान कैप जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं. अगर दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी अच्छी शुरुआत करती है तो मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है.
न्यूजीलैंड महिला की जीत की संभावना: 60%
दक्षिण अफ्रीका महिला की जीत की संभावना: 40%
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ W vs SA W 4th T20I Match Playing Prediction)
न्यूजीलैंड महिला: जॉर्जिया प्लिमर, सुज़ी बेट्स, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इज़ाबेला गेज़ (विकेटकीपर), इज़ी शार्प, जेस केर, रोजमेरी मेयर, ब्री इलिंग.
दक्षिण अफ्रीका महिला: ताज़मिन ब्रिट्स, सुने लूस, लौरा वोलवार्ट (कप्तान), एनेरी डर्कसेन/ऐनीके बॉश, क्लो ट्रायन, नादिन डी क्लर्क, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलेलेको मलाबा/टुमी सेखुखुने.
नोट: न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY