क्रिकेट

Vijay Hazare Trophy 2025-26: लिस्ट ए क्रिकेट में बिहार ने रचा इतिहास, वनडे इतिहास में पहली बार बना 550 से ज्यादा का स्कोर

लिस्ट ए क्रिकेट में पूर्व का सबसे बड़ा स्कोर तमिलनाडु के नाम था. तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही 2022 में 2 विकेट पर 506 रन बनाए थे. इसके बाद इंग्लैंड है. नीदरलैंड के खिलाफ 2022 में इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 498 रन बनाए थे. सरे ने ग्लौक्स के खिलाफ 2007 में 4 विकेट पर 496 रन बनाए थे.

Vijay Hazare Trophy 2025-26: लिस्ट ए क्रिकेट में बिहार ने रचा इतिहास, वनडे इतिहास में पहली बार बना 550 से ज्यादा का स्कोर
वैभव सूर्यवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Vijay Hazare Trophy 2025-26: बिहार क्रिकेट टीम ने रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में रिकॉर्ड बना दिया है. बिहार क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 574 रन बनाए हैं. लिस्ट ए क्रिकेट का यह सबसे बड़ा स्कोर है. बिहार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. वैभव सूर्यवंशी, कप्तान साकिबुल गनी और आयुष लोहारुका की शतकीय पारियों की बदौलत बिहार ने प्रथम श्रेणी का रिकॉर्ड स्कोर बनाया. यह भी पढ़ें: Year Ended 2025: इस साल वनडे क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, 'हिटमैन' ने बनाए कई अहम रिकॉर्ड्स; देखें आकंड़ें

पारी की शुरुआत करने आए वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और 84 गेंदों पर 15 छक्के और 16 चौकों की मदद से 190 रन की पारी खेली. वैभव के पास दोहरा शतक लगाने का पूरा मौका था, लेकिन वह 27वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए.

कप्तान सकिबुल गनी ने 40 गेंद पर 12 छक्के और 10 चौकों की मदद से नाबाद 128 रन की पारी खेली. वहीं आयुष ने 56 गेंद पर 8 छक्के और 11 चौकों की मदद से 116 रन बनाए. इसके अलावा पीयूष सिंह ने 66 गेंद पर 77 और मंगल महरोर ने 43 गेंद पर 33 रन बनाए. इन पारियों की बदौलत बिहार ने 6 विकेट के नुकसान पर 574 रन बनाकर लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर अपने नाम कर लिया.

लिस्ट ए क्रिकेट में पूर्व का सबसे बड़ा स्कोर तमिलनाडु के नाम था. तमिलनाडु ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही 2022 में 2 विकेट पर 506 रन बनाए थे. इसके बाद इंग्लैंड है. नीदरलैंड के खिलाफ 2022 में इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 498 रन बनाए थे. सरे ने ग्लौक्स के खिलाफ 2007 में 4 विकेट पर 496 रन बनाए थे. लिस्ट ए में अब सरे चौथे नंबर पर चली गई है. इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड ने 2018 में 6 विकेट पर 481 रन बनाए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2025 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).