Team India New Series: जून और सितंबर में 2 नई टी20 सीरीज का ऐलान, इन दो टीमों से होगी टीम इंडिया की भिड़ंत
टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Team India New Series: टीम इंडिया के लिए दो नई टी20 सीरीज का ऐलान हो चुका है. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाद टीम इंडिया दो अलग-अलग देशों के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने वाली है. इनमें से एक सीरीज जून में और दूसरी सितंबर में खेली जाएगी. हाल ही में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते हुए देखा गया था, जहां टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था. ऐसे में अब फैंस जानना चाहते हैं कि टीम इंडिया कब और कहां किन टीमों के खिलाफ अगली सीरीज खेलेगी. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के सामने रखा 275 रनों का टारगेट, माज़ सदाकत ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

आयरलैंड के दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया जून 2026 में आयरलैंड का दौरा करेगी. इस दौरे पर टीम इंडिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. हालांकि अभी तक इस सीरीज के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार यह सीरीज जून के पहले हफ्ते में या फिर जून के अंतिम सप्ताह में खेली जा सकती है.

सितंबर में जिम्बाब्वे से होगी टी20 सीरीज

आयरलैंड दौरे के बाद टीम इंडिया सितंबर में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी. इस दौरे पर भी टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. हालांकि इस सीरीज के कार्यक्रम को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. आने वाले समय में इन दोनों सीरीज की तारीख और पूरा शेड्यूल जारी किया जा सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 चरण में मुकाबला खेला गया था. वहीं टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला था. ऐसे में इन दोनों देशों के खिलाफ होने वाली सीरीज में फैंस को टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को करीब से देखने का मौका मिलेगा.

टीम इंडिया की बी टीम को मिल सकता है मौका

इन सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड टीम इंडिया की बी टीम भी भेज सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है.

इस दौरान सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. वहीं युवा खिलाड़ियों जैसे वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य को मौका मिलने की संभावना है. फिलहाल सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के टी20 फॉर्मेट के कप्तान हैं और अक्षर पटेल उपकप्तान की भूमिका में हैं. ऐसे में इन सीरीज में अक्षर पटेल को कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है.

जून में अफगानिस्तान के खिलाफ भी खेलेगी टीम इंडिया सीरीज

आपको बता दें कि Team India जून 2026 में अफगानिस्तान के खिलाफ भी सीरीज खेलेगी. ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को आयरलैंड दौरे और अफगानिस्तान सीरीज के बीच तालमेल बनाना होगा. इस सीरीज में टीम इंडिया एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेलेगी. इस सीरीज की शुरुआत 6 जून 2026 से होगी और 20 जून 2026 तक चलेगी. इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ियों की वापसी भी हो सकती है.

टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान – जून 2026 सीरीज शेड्यूल

टेस्ट मैच - 6 जून से 20 जून 2026

स्थान - महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़

पहला वनडे - 14 जून 2026

स्थान - हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला

दूसरा वनडे - 17 जून 2026

स्थान - अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, लखनऊ

तीसरा वनडे - 20 जून 2026

स्थान - एम ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई.