8th Pay Commission Update: दिल्ली में पहली बैठक खत्म, कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी और पेंशन सुधार की उठाई मांग

8th Pay Commission Meeting Update: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत पहली दौर की बातचीत पूरी हो गई है. यह प्रक्रिया केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के भविष्य के वेतन और पेंशन को तय करने में अहम भूमिका निभाएगी. 28 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नई दिल्ली (New Delhi) में हुई इस बैठक में कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए, जहां कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई. 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बड़ी मांग, न्यूनतम वेतन ₹50,000 से ₹72,000 करने और OPS बहाली का प्रस्ताव

तीन दिनों तक चली इस बैठक में कर्मचारी संगठनों ने जोरदार तरीके से वेतन बढ़ाने, फिटमेंट फैक्टर में बदलाव और पेंशन सुधार की मांग उठाई. प्रतिनिधियों ने बढ़ती महंगाई, बेहतर रिटायरमेंट लाभ और सेवा शर्तों में सुधार की जरूरत पर जोर दिया. आयोग ने इन चर्चाओं के जरिए जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने की कोशिश की, जो आगे की सिफारिशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगी.

अधिकारियों के अनुसार, यह प्रारंभिक चरण आयोग के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इससे वास्तविक स्थिति को समझने में मदद मिलती है. देशभर के लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस प्रक्रिया से प्रभावित होंगे, इसलिए इसके नतीजों पर सभी की नजर बनी हुई है.

दिल्ली में बैठक खत्म होने के बाद अब आयोग अगले चरण में पहुंच गया है. आगामी बैठकों का आयोजन 18 और 19 मई को हैदराबाद में किया जाएगा, इसके बाद 1 से 4 जून तक श्रीनगर और 8 जून को लद्दाख में भी बैठकें होंगी. सभी संबंधित पक्षों से कहा गया है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने सुझाव और ज्ञापन आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से जमा करें.

यह चरण कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अपनी बात सीधे आयोग तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है. इन बैठकों से मिले सुझाव आयोग की अंतिम सिफारिशों को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाएंगे, जिससे वेतन ढांचे, पेंशन सिस्टम और सेवा शर्तों में बड़े बदलाव संभव हैं.

हालांकि यह प्रक्रिया अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन अब तक के संकेत बताते हैं कि 8वां वेतन आयोग कर्मचारियों के लिए बड़े बदलाव लेकर आ सकता है. यह समय कर्मचारियों के लिए बेहद अहम है, जहां वे अपने हितों के लिए मजबूत मांग रख सकते हैं.