England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, T20I Series 2026 2nd T20I Live Scorecard Update: इंग्लैंड महिला और भारत महिला (ENG-W vs IND-W) के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 31 मई को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ब्रिस्टल (Bristol) के काउंटी ग्राउंड (County Ground) में खेला जा रहा है. भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मुकाबले में 38 रन से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वहीं, इंग्लैंड महिला टीम इस मुकाबले में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरी है. दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जीत के साथ कोई भी टीम सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. भारतीय महिला टीम की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं. जबकि, इंग्लैंड महिला टीम की कमान शार्लोट डीन (Charlotte Dean) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: ENG-W vs IND-W, 2nd T20I Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड महिला बनाम भारत महिला का मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
इंग्लैंड महिला और भारत महिला के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरी हैं. भारतीय महिला टीम पहले मुकाबले में शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है. वहीं, इंग्लैंड महिला टीम सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरी है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद कांटे का हो सकता है. भारत महिला टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड महिला टीम वापसी की कोशिश करेगी.
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England Women Cricket Team vs India Women Cricket Team Match Scorecard)
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें इंग्लैंड महिला टीम ने 24 मैच जीते हैं, जबकि भारत महिला टीम को 12 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में आंकड़ों के अनुसार इंग्लैंड महिला टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
भारत महिला टीम में स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और यास्तिका भाटिया जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में नंदिनी शर्मा, दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ इंग्लैंड महिला टीम में एमी जोन्स, हीदर नाइट और सोफिया डंकली जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में लॉरेन बेल और सोफी एक्लेस्टोन टीम को मजबूती प्रदान करती हैं.
काउंटी ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेल सकते हैं. हालांकि नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआती मदद मिलने की संभावना है. ऐसे में फैंस को एक हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.
नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.










QuickLY