Chennai Super Kings vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 44th Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 44वां मुकाबला कल यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने 8 मुकाबलों में सिर्फ 2 जीत और 6 हार झेली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति सुधारने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikawad) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: RR vs DC Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी. टीम ने अब तक 8 मुकाबलों में 3 जीत हासिल की है, जबकि 5 में हार का सामना किया है. दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस पिछली हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेहद रोमांचक हो सकता है.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (CSK vs MI Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 40 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 21 मैच मुंबई इंडियंस ने जीते हैं, जबकि 19 मैच चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपने नाम किए हैं. इस सीजन की पहली भिड़ंत में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से हराया था.
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में अंशुल कंबोज और नूर अहमद से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम पिछले मुकाबले में बड़े स्कोर के बावजूद हार झेलने के बाद वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में रयान रिकेल्टन और सूर्यकुमार यादव टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट टीम को मजबूती देंगे.
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (MA Chidambaram Stadium Pitch Report)
टाटा आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला कल यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जो स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है. यहां की विकेट सूखी और सख्त होती है, जो मैच आगे बढ़ने के साथ धीमी हो जाती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन है.
चेन्नई का मौसम (Chennai Weather Update)
टाटा आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला कल यानी 2 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. 2 मई को चेन्नई में मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है. मैच रात 7:30 बजे शुरू होगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (CSK vs MI Key Players To Watch)
मुंबई इंडियंस के लिए रयान रिकेल्टन ने पिछले मुकाबले में शतक लगाया था और वह अपनी फॉर्म बरकरार रखना चाहेंगे. वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए अंशुल कंबोज ने इस सीजन में 14 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है. दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के स्पिनर एएम गजनफर ने भी 10 विकेट लेकर टीम को मजबूती दी है.
कब और कहां देखें मुकाबला (CSK vs MI Live Streaming And Telecast Details)
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs MI 44th T20 Match Playing Prediction)
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह.
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर और अश्विनी कुमार.
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY