India Under19 Cricket Team vs England Under19 Cricket Team ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Live Toss And Scorecard Update: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 6 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जा रहा हैं. भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आखिरकार 10वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह पक्की कर ली है. फाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड की युवा टीम से होने जा रहा है. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई थॉमस रेव (Thomas Rew) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: IND U19 vs ENG U19, Under19 World Cup Final Match Key Players To Watch Out: आज टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच होगी खिताबी जंग, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर IND U19 vs ENG U19 Final Match Playing)
टीम इंडिया: एरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन.
Two teams, One grand final 🔒😎
Boys in blue bat first 💙#JustTalkCricket #U19WorldCup #IndiavsEngland #Final pic.twitter.com/GtLmHS1k7a
— JustTalkCricket (@JustTalkCricket) February 6, 2026
इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रीव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन, एलेक्स ग्रीन.
फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू, आरएस अंबरीश, बेन डॉकिन्स, थॉमस रेव, राल्फी अल्बर्ट और मैनी लम्सडेन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और जेम्स मिंटो के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं थॉमस रेव और दीपेश देवेंद्रन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को रिकॉर्ड चेज में शिकस्त देते हुए 10वीं बार फाइनल में जगह बना ली है. वहीं, इससे पहले ही इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की थी. इस बार अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर जोरदार रहा. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है.
नोट: भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY