England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 49th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मुकाबला आज यानी 27 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. यह सुपर-8 के ग्रुप-2 का बेहद अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. इंग्लैंड की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर नेट रन रेट में सुधार किया है, जबकि न्यूजीलैंड की टीम इस मैच को जीतकर नॉकआउट की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी. इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Streaming In India: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

इंग्लैंड की टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में नजर आ रही है और जोस बटलर, फिलिप सॉल्ट और सैम करन जैसे खिलाड़ी टीम को मजबूती देते हैं. वहीं गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद मैच का रुख बदल सकते हैं. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम के लिए रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल अहम बल्लेबाज हैं, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. यह मुकाबला पाकिस्तान की सेमीफाइनल उम्मीदों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs NZ T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड ने 16 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं चार मुकाबले टाई या बेनतीजा रहे हैं.

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (R Premadasa Stadium Pitch Report)

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है, जहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स प्रभावी साबित होते हैं. इस टूर्नामेंट में यहां खेले गए पांच मैचों में चार बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (ENG vs NZ Key Players To Watch Out): जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जोफ्रा आर्चर, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): जोस बटलर और लॉकी फर्ग्यूसन के बीच की भिड़ंत मैच का रुख तय कर सकती है. वहीं रचिन रवींद्र और आदिल राशिद के बीच मिडिल ओवर्स की टक्कर भी काफी अहम रहने वाली है.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच 49वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (ENG vs NZ 49th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मुकाबला आज आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले होगा.

भारत में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले 49वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (ENG vs NZ 49th Match Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच 49वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch ENG vs NZ 49th Match Live Streaming In India)

इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs NZ 49th Match Playing Prediction)

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.