India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारत U19 बनाम इंग्लैंड U19 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Under19 Cricket Team vs England Under19 Cricket Team ICC Under 19 World Cup 2026 Final Match Scorecard Update: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला आज यानी 6 फरवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे (Harare) के हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में खेला जा रहा हैं. भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आखिरकार 10वीं बार वर्ल्ड कप फाइनल में जगह पक्की कर ली है. फाइनल में उसका मुकाबला इंग्लैंड की युवा टीम से होने जा रहा है. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की अगुवाई थॉमस रेव (Thomas Rew) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Wankhede Statdium Pitch Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा वानखेड़े स्टेडियम का प्रदर्शन, यहां जानें पिच रिपोर्ट और अन्य रोचक आंकड़े

फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, अभिज्ञान कुंडू, आरएस अंबरीश, बेन डॉकिन्स, थॉमस रेव, राल्फी अल्बर्ट और मैनी लम्सडेन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और जेम्स मिंटो के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं थॉमस रेव और दीपेश देवेंद्रन के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को रिकॉर्ड चेज में शिकस्त देते हुए 10वीं बार फाइनल में जगह बना ली है. वहीं, इससे पहले ही इंग्लैंड ने टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की थी. इस बार अंडर-19 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम का सफर जोरदार रहा. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है. टीम ने अपने सभी मैचों में जीत हासिल की है.

भारतीय अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian U19 National Cricket Team vs England U19 National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया का आगाज निराशानजक रहा और महज 20 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 162 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 411 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 175 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने महज 80 गेंदों पर 15 चौके और 15 छक्के लगाए. वैभव सूर्यवंशी के अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए.

दूसरी तरफ, इंग्लैंड की टीम को एलेक्स ग्रीन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. जेम्स मिंटो के अलावा एलेक्स ग्रीन और सेबस्टियन मॉर्गन ने दो-दो विकेट चटकाए. इंग्लैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 412 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

टीम इंडिया की बल्लेबाजी: 411/9, 50 ओवर (एरोन जॉर्ज 9 रन, वैभव सूर्यवंशी 175 रन, आयुष म्हात्रे 53 रन, विहान मल्होत्रा 30 रन, वेदांत त्रिवेदी 32 रन, अभिज्ञान कुंडू 40 रन, आरएस अंबरीश 18 रन, कनिष्क चौहान नाबाद 37 रन, खिलान पटेल 3 रन, हेनिल पटेल 5 रन और दीपेश देवेंद्रन नाबाद 0 रन.)

इंग्लैंड की गेंदबाजी: (एलेक्स ग्रीन 2 विकेट, सेबस्टियन मॉर्गन 2 विकेट, मैनी लम्सडेन 1 विकेट, जेम्स मिंटो 3 विकेट).

नोट: भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.