England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 49th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 49वां मुकाबला आज यानी 27 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-2 का बेहद अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

इंग्लैंड की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर नेट रन रेट में बड़ा सुधार किया है. टीम के लिए जोस बटलर, फिल सॉल्ट और हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं, जबकि जोफ्रा आर्चर और आदिल राशिद गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम को पाकिस्तान के खिलाफ मैच रद्द होने से नुकसान हुआ था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ जीत ने उनकी उम्मीदों को जिंदा रखा है. टीम के पास फिन एलन, रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स जैसे आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी गेंदबाजी में मैच का रुख बदल सकते हैं.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (ENG vs NZ T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. इंग्लैंड की टीम ने 16 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम को महज 10 मुकाबलों में जीत मिली हैं. वहीं, चार मुकाबलों का कोई परिणाम नहीं निकला.

ये टीम मार सकती है बाजी (ENG vs NZ Match Winner Prediction)

मौजूदा फॉर्म, मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप और हालिया जीत से मिले आत्मविश्वास को देखते हुए इंग्लैंड की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. कोलंबो की पिच पर स्पिनर्स और ऑलराउंडर्स की भूमिका अहम होगी, जहां आदिल राशिद और लियाम डॉसन इंग्लैंड के लिए प्रभावी साबित हो सकते हैं. हालांकि न्यूजीलैंड के पास रचिन रवींद्र, मिशेल सैंटनर और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो मुकाबले को रोमांचक बना सकते हैं.

इंग्लैंड की जीत की संभावना: 55%
न्यूजीलैंड की जीत की संभावना: 45%

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (ENG vs NZ 49th Match Playing Prediction)

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद.

न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन.

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.