क्रिकेट

Who Is Sakibul Gani: कौन हैं सकिबुल गनी? जिसने विजय हजारे ट्रॉफी में महज 32 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ शतक

सकिबुल गनी ने लिस्ट-A क्रिकेट में पहला मुकाबला साल 2019 में खेला था. अब तक सकिबुल गनी ने 34 मुकाबले खेले हैं और इसकी 32 पारियों में लगभग 30 की औसत से 900 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस दौरान सकिबुल गनी के बल्ले से तीन शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सकिबुल गनी ने 28 मैचों की 46 पारियों में 47.32 की औसत से 2,035 रन बनाए हैं.

Who Is Sakibul Gani: कौन हैं सकिबुल गनी? जिसने विजय हजारे ट्रॉफी में महज 32 गेंदों पर जड़ा ताबड़तोड़ शतक
सकीबुल गनी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) का आगाज हो चुका है. पहले ही दिन क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है. इस टूर्नामेंट में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) के लिए इंटरनेशनल मैच खेले कई खिलाड़ी खेल रहे हैं. इस बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई (Mumbai) के लिए और दिल्ली (Delhi) के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) भी खेल रहे हैं. इस बीच विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार क्रिकेट टीम के बल्लेबाज सकिबुल गनी (Sakibul Gani) ने नया इतिहास रच दिया हैं. रांची के जेएससीए ओवल ग्राउंड में विजय हजारे ट्रॉफी के अंतर्गत बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच मुकाबले में बिहार के कप्तान सकिबुल गनी ने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. गनी ने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा. यह भी पढ़ें: Virat Kohli New Record: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली जड़ा धमाकेदार शतक, अपने नाम किया ये बड़ा रिकॉर्ड; 'रन मशीन' के आकंड़ों पर एक नजर

विजय हरारे ट्रॉफी में सकिबुल गनी ने सिर्फ 32 गेंदों का सामना कर अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शतक जड़ा. ये लिस्ट-A क्रिकेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है. इस मामले में सकिबुल गनी ने पंजाब क्रिकेट टीम के अनमोलप्रीत सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने पिछले साल अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था. ऐसे में चलिए सकिबुल गनी के बारे में जानते हैं.

कुछ ऐसी रही सकिबुल गनी की पारी

बिहार के कप्तान सकिबुल गनी ने 40 गेंदों का सामना किया और नाबाद 128 रन बनाए. इस दौरान सकिबुल गनी के बल्ले से 10 चौके और 12 छक्के निकले. सकिबुल गनी की स्ट्राइक रेट 320 की रही. सकिबुल गनी ने आयुष लोहारुका के साथ मिलकर सिर्फ 30 गेंदों में 94 रन की साझेदारी निभाई. सकिबुल गनी के अलावा वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से 190 रन निकले. आयुष लोहारुका ने 56 गेंदों का सामना किया और 116 रन बनाए. बिहार की टीम ने 574/6 का स्कोर बना दिया.

ऐसे मिला सकिबुल गनी को मौका

बिहार के अंडर-23 कोच रहते हुए पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अजय रात्रा ने सकिबुल गनी के अंदर क्षमता को पहचाना था. अजय रात्रा ने पहली बार सकिबुल गनी को पटना के मोईन-उल-हक स्टेडियम में देखा था. अजय रात्रा को सकिबुल गनी का खेल काफी पसंद आया था और उन्होंने लोकल सर्किट में सकिबुल गनी के स्कोर देखने के बाद उन्हें सीके नायडू ट्रॉफी के लिए बिहार की टीम में चुना था. अजय रात्रा के मुताबिक सकिबुल गनी टॉप छह में कही भी बल्लेबाजी कर सकते हैं.

रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मुकाबले में जड़ा था तिहरा शतक

सकिबुल गनी ने बिहार के लिए डेब्यू करते हुए साल 2022 में अपने पहले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में तिहरा शतक जड़ दिया था. सकिबुल गनी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू पर तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे.

कुछ ऐसा रहा है सकिबुल गनी का करियर

सकिबुल गनी ने लिस्ट-A क्रिकेट में पहला मुकाबला साल 2019 में खेला था. अब तक सकिबुल गनी ने 34 मुकाबले खेले हैं और इसकी 32 पारियों में लगभग 30 की औसत से 900 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस दौरान सकिबुल गनी के बल्ले से तीन शतक और दो अर्धशतक निकले हैं. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सकिबुल गनी ने 28 मैचों की 46 पारियों में 47.32 की औसत से 2,035 रन बनाए हैं. सकिबुल गनी के बल्ले से पांच शतक और आठ अर्धशतक निकले हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2025 06:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).