क्रिकेट

MI W vs UPW W, WPL 2025 11th Match Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 143 रनों का टारगेट, ग्रेस हैरिस और वृंदा दिनेश ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वारियर्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 2 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद ग्रेस हैरिस और वृंदा दिनेश ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 80 के पार ले गए.

MI W vs UPW W, WPL 2025 11th Match Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 143 रनों का टारगेट, ग्रेस हैरिस और वृंदा दिनेश ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
ग्रेस हैरिस (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Women (WPL) vs UP Warriorz Women (WPL), WPL 2025 11th Match Scorecard: महिला प्रीमियर लीग 2025 (Women's Premier League 2025) का आगाज 14 फरवरी से शुरू हो गया हैं. इस लीग में रोजाना फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में पांच टीमों ने हिस्सा लिया हैं. टूर्नामेंट का 11वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों में कई नए बदलाव हुए हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक हो सकता है. इस बार भी यूपी वारियर्स की अगुवाई दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) कर रहीं हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. MI W vs UPW W, WPL 2025 11th Match Match Live Toss And Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

अब तक इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने तीन मुकाबले खेले हैं. इस दौरान मुंबई ने दो मैच जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर हैं, जबकि यूपी वारियर्स ने चार में से दो मैच जीते हैं और तीसरे नंबर पर हैं. पिछली बार जब दोनों टीमों का सामना हुआ था, तो मुंबई इंडियंस ने 42 रनों से जीत हासिल की थी.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इस रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वारियर्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 2 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद ग्रेस हैरिस और वृंदा दिनेश ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 80 के पार ले गए.

यूपी वारियर्स की टीम ने 20 निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 142 रन बनाए. यूपी वारियर्स की तरफ से ग्रेस हैरिस ने सबसे ज्यादा 45 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ग्रेस हैरिस ने 26 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के लगाए. ग्रेस हैरिस के अलावा वृंदा दिनेश ने 33 रन बनाए.

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम को स्टार आलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. मुंबई इंडियंस की ओर से नेट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम की. नेट साइवर-ब्रंट के अलावा शबनीम इस्माइल और संस्कृति गुप्ता ने दो-दो विकेट चटकाए. मुंबई इंडियंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 143 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर पॉइंट्स टेबल में ऊपर आना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

यूपी वारियर्स की बल्लेबाजी: 142/9, 20 ओवर (किरण नवगिरे 1 रन, ग्रेस हैरिस 45 रन, वृंदा दिनेश 33 रन, दीप्ति शर्मा 4 रन, ताहलिया मैकग्राथ 1 रन, श्वेता सहरावत 19 रन, उमा छेत्री नाबाद 13 रन, चिनेले हेनरी 7 रन, सोफी एक्लेस्टोन 6 रन, साइमा ठाकोर 0 रन, क्रांति गौड़ नाबाद 5 रन.)

मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी: (शबनीम इस्माइल 2 विकेट, नेट साइवर-ब्रंट 3 विकेट, अमेलिया केर 1 विकेट, हेले मैथ्यूज 1 विकेट और संस्कृति गुप्ता 2 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2025 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).