क्रिकेट

LQ vs QG, PSL 2025 21th Match Toss Update And Live Scorecard: क्वेटा ग्लैडियेटर्स के कप्तान सऊद शकील ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इस सीजन में लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स दोनों टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. लाहौर कलंदर्स की टीम ने 7 मैच खेले हैं. जिसमें में 4 में जीत और 3 में हार का सामना किया है. लाहौर कलंदर्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है.

LQ vs QG, PSL 2025 21th Match Toss Update And Live Scorecard: क्वेटा ग्लैडियेटर्स के कप्तान सऊद शकील ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स(Photo Credit:X@thePSLt20)

Lahore Qalandars vs Quetta Gladiators, Pakistan Super League 2025 21th Match Toss Update And Live Scorecard Update: पाकिस्तान सुपर लीग 2025 (Pakistan Super League) का 21वां मैच आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर (Lahore) के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में लाहौर कलंदर्स और क्वेटा ग्लैडिएटर्स दोनों टीमों ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. लाहौर कलंदर्स की टीम ने 7 मैच खेले हैं. जिसमें में 4 में जीत और 3 में हार का सामना किया है. लाहौर कलंदर्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है. लाहौर कलंदर्स ने अपने पिछले मैच में टेबल टोपर इस्लामाबाद यूनाइटेड को हराया. ऐसे में आज वे शाहीन अफरीदी की अगुवाई में पांचवां जीतना चाहेगी. दोनों टीमों के पास एक संतुलित लाइनअप है. ऐसे में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. इस रोमांचक मुकाबले में क्वेटा ग्लैडियेटर्स के कप्तान सऊद शकील ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Karachi Kings Beat Multan Sultan PSL 2025 20th Match Scorecard: कराची किंग्स ने मुल्तान सुल्तान को 87 रनों से दी करारी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें KK बनाम MS के मैच का स्कोरकार्ड

क्वेटा ग्लैडियेटर्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला:

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

लाहौर कलंदर्स: फखर जमान, मुहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, डेरिल मिशेल, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, आसिफ अली, टॉम कुरेन, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, आसिफ अफरीदी.

क्वेटा ग्लैडियेटर्स: सऊद शकील (कप्तान), अबरार अहमद, हसन नवाज, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, रिले रोसौव, मुहम्मद जीशान, मुहम्मद वसीम जूनियर, फहीम अशरफ, खुर्रम शहजाद, फिन एलन.

लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडियेटर्स के मैच का स्कोरकार्ड

इस सीजन में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है. क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने तक 6 मैच खेले हैं. जिसमें में 4 में जीत और 2 में हार मिली है. अंक तालिका में क्वेटा ग्लैडिएटर्स है. सऊद शकील क्वेटा ग्लैडिएटर्स की कप्तानी करेंगे. जो बल्ले से कुछ कमाल करना चाहेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 08:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).