Uttar Pradesh: वाराणसी में पार्किंग विवाद में टीचर की बेरहमी से पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पार्किंग विवाद के चलते एक प्राइवेट स्कूल के टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार, 22 अगस्त को इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक की पहचान भगवानपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाने वाले प्रवीण झा के रूप में हुई है...
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पार्किंग विवाद के चलते एक प्राइवेट स्कूल के टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शुक्रवार, 22 अगस्त को इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मृतक की पहचान भगवानपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में अंग्रेजी पढ़ाने वाले प्रवीण झा के रूप में हुई है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कार पार्किंग को लेकर झा और स्थानीय युवक आदर्श सिंह के बीच बहस हुई थी. विवाद बढ़ने पर आदर्श ने अपने दो साथियों को मौके पर बुलाया, और तीनों ने मिलकर प्रवीण झा पर हमला कर दिया. झा को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. यह भी पढ़ें: Mumbai Murder News: कुर्ला LTT के पास 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग!
वाराणसी में पार्किंग विवाद में टीचर की बेरहमी से पीटकर हत्या
Pravin Jha sir, English teacher at School Bhagwanpur Varanasi was beaten to death in a parking dispute. It was more of a premeditated murder. The main accused Adarsh Singh had called two of accomplices from Chandauli to target Pravin sir who was brutally assaulted and a severe… https://t.co/9MEiq8n7iO pic.twitter.com/dkBJgRVag4
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) August 22, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2025 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

