News

Indigo Airlines: नई दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 अप्रैल से टर्मिनल 2 होगा बंद, फ्लाइट्स 1 से भरेगी उड़ान, इंडिगो ने अपनी सेवाओं को लेकर दी जानकारी

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 (T2) से प्रस्थान करने वाली सभी उड़ानें 15 अप्रैल, 2025 से टर्मिनल 1 (T1) पर स्थानांतरित कर दी जाएंगी.

Indigo Airlines: नई दिल्ली एयरपोर्ट पर 15 अप्रैल से टर्मिनल 2 होगा बंद, फ्लाइट्स 1 से भरेगी उड़ान, इंडिगो ने अपनी सेवाओं को लेकर दी जानकारी
Credit-(Wikimedia Commons)

Indigo Airlines: नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 (T2) से उड़ने वाली  सभी उड़ानें 15 अप्रैल, 2025 से टर्मिनल 1 (T1) पर स्थानांतरित कर दी जाएंगी.बताया जा रहा है की एयरपोर्ट के रनवे को दुरुस्त किया जा रहा है और T2 को अपग्रेड किया जा रहा है. इस दौरान टर्मिनल 2 बंद रहेगा. इसको लेकर इंडिगो ने भी अपनी फ्लाइट्स को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है. बताया जा रहा है की ये काम चार से छह महीने तक चल सकता है. इंडिगो ने घोषणा की है कि 15 अप्रैल 2025 से टर्मिनल 2 पर आने और वहां से प्रस्थान करने वाली सभी उड़ानें टर्मिनल 1 और 3 से संचालित होंगी. इस परिवर्तन के कार्यान्वयन के साथ, इंडिगो अब नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और टर्मिनल 3 से संचालित होगी.ये भी पढ़े:इंडिगो पर इनकम टैक्स ने लगाई 944 करोड़ रुपये की पेनल्टी, एयरलाइन ने कहा-आदेश को कानूनी रूप से देंगे चुनौती

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की फ्लाइट्स अब टर्मिनल एक से भरेगी उड़ान 

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).