Haryana Shocker: हरियाणा में दिल दहला देने वाला मर्डर.. प्रेम संबंध टूटने के बाद युवक ने महिला की बेरहमी से की हत्या
हरियाणा के यमुनानगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई.
Haryana Murder Case: हरियाणा के यमुनानगर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. यहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि हत्या महिला के पूर्व प्रेमी ने की. पहचान छुपाने के इरादे से आरोपी ने महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसके कपड़े भी उतार दिए, ताकि शव की पहचान न हो सके. पुलिस को महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ.
रिश्ते में दरार बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक फुरकान उर्फ बिलाल का महिला के साथ करीब दो साल तक प्रेम संबंध था. बाद में युवक की शादी कहीं और तय हो गई, जिसके बाद दोनों के बीच रिश्ते खत्म हो गए. बताया जा रहा है कि महिला इस बात से नाराज थी और लगातार आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी. इसी तनाव के चलते युवक ने खौफनाक साजिश रची.
ड्राइव के बहाने ले जाकर की हत्या
पुलिस के मुताबिक 6 दिसंबर को आरोपी महिला को घुमाने के बहाने कार में बैठाकर ले गया. रास्ते में उसने महिला की हत्या कर दी. इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सिर अलग किया गया और कपड़े हटा दिए गए. आरोपी को लगा कि इस तरह शव की पहचान नहीं हो पाएगी और वह बच निकलेगा.
आरोपी तक ऐसे पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया. कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर महिला के कपड़े भी बरामद किए गए, जिससे पुलिस का शक पुख्ता हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2025 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

