देश

Hyderabad: शराब के नशे में धुत छात्र ने मर्सिडीज कार से ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटा, गिरफ्तार (Watch Video)

हैदराबाद के गचीबोवली इलाके में एक 24 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपनी मर्सिडीज कार से एक ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर लगभग 800 मीटर से 1 किलोमीटर तक घसीटा. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Hyderabad: शराब के नशे में धुत छात्र ने मर्सिडीज कार से ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटा, गिरफ्तार (Watch Video)
छात्र ने मर्सिडीज कार से ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटा (Photo Credits: Instagram)

हैदराबाद: हैदराबाद (Hyderabad) के आईटी हब गचीबोवली (Gachibowli) में शनिवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां एक 24 वर्षीय छात्र ने शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए एक ट्रैफिक कांस्टेबल (Traffic Constable) को अपनी कार के बोनट पर करीब 800 मीटर से 1 किलोमीटर तक घसीटा. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है.

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान नरसिंगी निवासी गुरमपति तरुण के रूप में हुई है. शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे तरुण ने नानकरामगुड़ा इलाके में अपनी मर्सिडीज कार से एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. इस दौरान एक होमगार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया, जिससे अलर्ट जारी कर दिया गया.

जब तरुण IIIT जंक्शन पर पहुँचा, तो ट्रैफिक कांस्टेबल ई. नरसिम्हुलु ने उसे रुकने का इशारा किया. कांस्टेबल के अनुसार, कार को धीमा करने का नाटक करने के बाद, तरुण ने अचानक रफ्तार बढ़ा दी, जिससे कांस्टेबल खुद को बचाने के लिए कार के बोनट पर चढ़ गया. इसके बावजूद आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी और कांस्टेबल को बोनट पर ही घसीटते हुए जिग-जैग तरीके से करीब 800 मीटर से 1 किलोमीटर तक ले गया. यह भी पढ़ें: Pune Shocker: सोसायटी के अंदर तेज रफ्तार कार ने 5 साल के मासूम को कुचला, मौके पर ही मौत; CCTV में कैद हुई घटना

शराब के नशे में धुत छात्र ने मर्सिडीज कार से ट्रैफिक कांस्टेबल को बोनट पर घसीटा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NDTV (@ndtv)

पुलिस कार्रवाई और आरोपी की स्थिति

घटना के बाद स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों के हस्तक्षेप से कार को रोका गया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया. पुलिस द्वारा किए गए ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में तरुण के शरीर में अल्कोहल की मात्रा 160 mg/100 ml पाई गई, जो अनुमेय सीमा (30 mg/100 ml) से पांच गुना से भी अधिक है.

गचीबोवली पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र पहले अमेरिका में एमएस (MS) की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर भारत लौट आया था. आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और लोक सेवक को ड्यूटी पर बाधा पहुंचाने समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं में दो मामले दर्ज किए गए हैं. उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. यह भी पढ़ें: Kerala Bus Accident: केरल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी KSRTC की बस 30 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत, कई जख्मी

कांस्टेबल सुरक्षित

गनीमत रही कि इस खतरनाक हादसे में ट्रैफिक कांस्टेबल ई. नरसिम्हुलु को केवल मामूली चोटें आईं. उन्हें तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की गहन जांच जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2026 08:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).