क्रिकेट

Netizens Troll Suryakumar Yadav: संजू सैमसन की वापसी पर सवाल सुन हंस पड़े सूर्यकुमार यादव, पुराने VIDEO पर नेटिज़न्स ने किया ट्रोल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की एंट्री के साथ ही सोशल मीडिया पर कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सूर्या संजू सैमसन को टीम में शामिल करने के सवाल पर हंसते नजर आ रहे हैं. अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सैमसन की 97 रनों की मैच जिताऊ पारी के बाद फैंस सूर्या को जमकर ट्रोल क

Netizens Troll Suryakumar Yadav: संजू सैमसन की वापसी पर सवाल सुन हंस पड़े सूर्यकुमार यादव, पुराने VIDEO पर नेटिज़न्स ने किया ट्रोल
(Photo Credits Twitter)

Netizens Troll Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इस जीत के नायक रहे संजू सैमसन (Sanju Samson) जिन्होंने दबाव में 97 रनों की नाबाद पारी खेली. हालांकि, इस ऐतिहासिक जीत के बीच सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का एक पुराना वीडियो चर्चा का विषय बन गया है. फैंस सूर्या को उनके उस व्यवहार के लिए ट्रोल कर रहे हैं जब उन्होंने एक पत्रकार द्वारा संजू सैमसन को टीम में खिलाने के सुझाव का मजाक उड़ाया था.

क्या था वायरल वीडियो

वीडियो उस समय का है जब टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार ने सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की बात कही थी. उस समय सूर्यकुमार यादव ने व्यंग्यात्मक मुस्कान के साथ जवाब दिया था, "मतलब अभिषेक की जगह खिलाऊं? मतलब तिलक की जगह खिलाऊं?" सूर्या का यह अंदाज फैंस को पसंद नहीं आया था और इसे 'अहंकार' से जोड़कर देखा गया था.  यह भी पढ़े:  Suryakumar Yadav T20 World Cup Stats Against South Africa: टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें भारतीय कप्तान के आकंड़ें

 सूर्यकुमार यादव का जवाब

फैंस का ट्वीट

दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद बदला समीकरण

टूर्नामेंट के सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत को 76 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इस हार के बाद टीम मैनेजमेंट ने अपनी रणनीति बदली और संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में वापस बुलाया गया. सैमसन ने न केवल वापसी की, बल्कि वेस्टइंडीज के खिलाफ 'करो या मरो' वाले मुकाबले में 50 गेंदों पर 97* रन ठोककर भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया.

सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा और सूर्या का यू-टर्न

सैमसन की शानदार पारी के बाद नेटिजन्स सूर्या के पुराने वीडियो को शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "यह संजू सैमसन की तरफ से सूर्या को सबसे अच्छा जवाब है." वहीं एक अन्य ने कहा, "जब रिपोर्टर ने सही सुझाव दिया था, तब सूर्या उन पर हंस रहे थे, आज उसी खिलाड़ी ने टीम को बचाया है."

हालांकि, जीत के बाद सूर्यकुमार यादव के सुर बदले हुए नजर आए. उन्होंने सैमसन की जमकर तारीफ की और कहा:"अच्छी चीजें उन अच्छे लोगों के साथ होती हैं जो धैर्य रखते हैं. संजू ने पर्दे के पीछे बहुत मेहनत की है और आज उन्हें इसका फल मिला है." 

फैंस की प्रतिक्रिया

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

संजू सैमसन की इस पारी की बदौलत अब भारतीय टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. सैमसन के इस प्रदर्शन ने टीम में उनकी जगह पक्की कर दी है और साथ ही उन आलोचकों को भी शांत कर दिया है जो उनकी निरंतरता पर सवाल उठाते थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2026 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).