T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 सेमी फाइनल शेड्यूल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ICC Men's T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला आज यानी 1 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की टीम को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. अब इंग्लैंड बनाम के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है, जबकि वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे थे. यह भी पढ़ें:  India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस जीत के साथ भारत खिताब की दौड़ में मजबूती से बना हुआ है और अब उसकी नजर फाइनल में पहुंचने पर होगी. टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. मुंबई का ऐतिहासिक मैदान एक बार फिर बड़े मुकाबले का गवाह बनने जा रहा है, जहां दोनों टीमें फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए पूरी ताकत लगाएंगी.

वहीं पहला सेमीफाइनल मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. यह मैच भी भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 – सेमीफाइनल शेड्यूल

मैच टीमें तारीख स्थान समय (भारतीय समयानुसार)
पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड 4 मार्च 2026 ईडन गार्डन्स, कोलकाता शाम 7:00 बजे
दूसरा सेमीफाइनल भारत vs इंग्लैंड 5 मार्च 2026 वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई शाम 7:00 बजे

भारतीय टीम ने सुपर 8 चरण में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है, अब सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेगी. क्रिकेट प्रशंसकों को दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में हाई वोल्टेज एक्शन देखने को मिलने की उम्मीद है.