India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 52nd Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला आज यानी 1 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens) में खेला जा रहा है. यह सुपर-8 चरण के ग्रुप-1 का निर्णायक मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का टूर्नामेंट खत्म हो जाएगा. टीम इंडिया पिछले मुकाबले में जीत के बाद आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी है, जबकि वेस्टइंडीज की टीम भी अपने विस्फोटक बल्लेबाजी क्रम के दम पर मजबूत चुनौती देने के इरादे से उतरी है. यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा है, क्योंकि जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में जगह बनाएगी. वहीं, हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है, जबकि वेस्टइंडीज की अगुवाई शाई होप (Shai Hope) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs West Indies, 52nd Match Live Score Update: कोलकाता में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
भारत की टीम मजबूत बल्लेबाजी और अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के साथ मैदान में उतरी है. सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों के साथ भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से उतरी है, जबकि गेंदबाजी में अकील होसेन और शमार जोसेफ टीम के प्रमुख हथियार हैं. इस अहम मुकाबले में दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.
भारत की टीम पिछले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की टीम भी मजबूत नजर आ रही है. ऐसे में ईडन गार्डन्स की बल्लेबाजी अनुकूल पिच पर दोनों टीमों के बीच हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ है.
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 195 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से रोस्टन चेज़ ने सबसे ज्यादा 40 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रोस्टन चेज़ ने महज 25 गेंदों पर पांच चौका और एक छक्का लगाए. रोस्टन चेज़ के अलावा जेसन होल्डर ने नाबाद 37 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को वरुण चक्रवर्ती ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. जसप्रीत बुमराह के अलावा वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 196 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी: 195/4, 20 ओवर (शाई होप 32 रन, रोस्टन चेज़ 40 रन, शिम्रोन हेटमायर 27 रन, शेरफेन रदरफोर्ड 14 रन, रोवमैन पॉवेल नाबाद 34 रन और जेसन होल्डर नाबाद 37 रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (वरुण चक्रवर्ती 1 विकेट, जसप्रीत बुमराह 2 विकेट और हार्दिक पांड्या 1 विकेट).
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस 52वें मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY