Holika Dahan 2026 Wishes In Hindi: रंगों के उत्सव (Festival of Colors) होली (Holi) से ठीक एक दिन पहले मनाया जाने वाला होलिका दहन (Holika Dahan) का पावन पर्व इस साल 3 मार्च 2026 को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार 'छोटी होली' (Chhoti Holi) के नाम से भी लोकप्रिय है. यह पर्व न केवल ऋतु परिवर्तन का संकेत देता है, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों को जलाकर अच्छाई और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश भी देता है.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने के लिए स्वयं श्रीहरि ने हस्तक्षेप किया था. अभिमानी राजा हिरण्यकशिपु की बहन होलिका, जिसे अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था, भक्त प्रह्लाद को लेकर चिता पर बैठ गई थी. परिणाम स्वरूप, अधर्म का साथ देने वाली होलिका स्वयं जलकर भस्म हो गई, जबकि भक्ति की शक्ति से प्रह्लाद सुरक्षित बाहर निकल आए. तभी से इस दिन को 'अधर्म पर धर्म की विजय' के रूप में मनाया जाता है.
बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होलिका दहन के पर्व को देशभर में पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन होलिका जलाई जाती है और एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजे जाते हैं. ऐसे में इस बेहद खास अवसर पर आप इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को होलिका दहन की प्यार भरी शुभकामनाएं दे सकते हैं.





होलिका दहन के लिए लोग लकड़ियों और गोबर के उपलों को इकट्ठा कर होलिका सजाते हैं. शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से पूजा करने के बाद इसे प्रज्वलित किया जाता है. लोग अग्नि की परिक्रमा करते हैं और उसमें गेहूं की बालियां, हरे चने की फलियां और नारियल अर्पित करते हैं. माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-शांति बनी रहती है.
इस साल की गणना के अनुसार, 3 मार्च 2026 को होलिका दहन किया जा रहा है, जिसके अगले दिन यानी 04 मार्च 2026 को चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि पर रंगों वाली होली खेली जाएगी. देश के विभिन्न हिस्सों में इसे अपनी स्थानीय परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है, जहां मथुरा-वृंदावन में लठमार होली का उत्साह होता है, वहीं अन्य राज्यों में अबीर-गुलाल के साथ भाईचारे का जश्न मनाया जाता है.












QuickLY