Who Is Vaneeza Sattar? शोएब मलिक की चौथी शादी की अफवाहें तेज, कौन हैं वनीज़ा सत्तार? जानें सच और पूरी डिटेल
फिलहाल शोएब मलिक और वनीज़ा सत्तार की शादी को लेकर केवल अफवाहें और सोशल मीडिया चर्चाएं ही सामने आई हैं. किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए इसे अभी सिर्फ अटकलें ही माना जा रहा है.
Who Is Vaneeza Sattar: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है कि 43 वर्षीय शोएब मलिक पाकिस्तानी मॉडल-एक्ट्रेस वनीज़ा सत्तार से चौथी शादी करने जा रहे हैं और 27 फरवरी को कथित निकाह की खबरें भी वायरल हुईं. हालांकि, अब तक न तो शोएब मलिक और न ही वनीज़ा सत्तार ने इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि की है. Fact Check: शोएब मलिक की चौथी शादी की खबरों का सच, क्या पाकिस्तानी एक्ट्रेस लैबा खान से करेंगे निकाह? जानें क्या है हकीकत
कौन हैं वनीज़ा सत्तार?
रिपोर्ट्स के मुताबिक वनीज़ा सत्तार पाकिस्तान की उभरती हुई मॉडल और अभिनेत्री हैं, जिन्हें टीवी शो लाड़ली में निभाए गए निगेटिव किरदार से पहचान मिली. उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली, जिससे वह नए कलाकारों में अलग पहचान बनाने में सफल रहीं.
वनीज़ा कराची की रहने वाली हैं और उन्होंने कराची यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स और निजी जिंदगी की झलकियां साझा करती रहती हैं. हालांकि, शोएब मलिक के साथ उनके रिश्ते और शादी की खबरों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
लैबा खान से जुड़ी अफवाहें निकलीं गलत
कुछ समय पहले शोएब मलिक का नाम पाकिस्तानी अभिनेत्री लैबा खान के साथ भी जोड़ा गया था. लेकिन यह दावा पूरी तरह गलत साबित हुआ, क्योंकि लैबा खान ने जनवरी 2026 में मदीनाह में उद्यमी जवाद से शादी कर ली थी और खुद अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं.
शोएब मलिक की पिछली शादियां
आयशा सिद्दीकी: शोएब मलिक की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी. यह रिश्ता काफी विवादों में रहा और बाद में कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों अलग हो गए.
सानिया मिर्जा: अप्रैल 2010 में शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा से हैदराबाद में हाई-प्रोफाइल शादी की थी. दोनों का एक बेटा इजहान है. लगभग 13 साल साथ रहने के बाद जनवरी 2024 में दोनों का तलाक हो गया. सानिया फिलहाल दुबई में अपने बेटे के साथ रह रही हैं.
सना जावेद: सानिया मिर्जा से तलाक के कुछ ही हफ्तों बाद शोएब मलिक ने जनवरी 2024 में पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से लाहौर में निजी समारोह में शादी की थी. दोनों ने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं.
क्या आज हो रही है चौथी शादी?
फिलहाल शोएब मलिक और वनीज़ा सत्तार की शादी को लेकर केवल अफवाहें और सोशल मीडिया चर्चाएं ही सामने आई हैं. किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए इसे अभी सिर्फ अटकलें ही माना जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2026 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

