देश

Kerala Bus Accident: केरल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी KSRTC की बस 30 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत, कई जख्मी

केरल के इडुक्की जिले के मुंडक्कयम में में बड़ा हादसा हुआ है. यात्रियों से भारी KSRTC की एक बस 30 फीट गहरी खाई में गिर गई हैं. जिस हादसे में 4 लोगों की जान गई है और कई लोग जख्मी हुए हैं

Kerala Bus Accident: केरल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी KSRTC की बस 30 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत, कई जख्मी
(Photo Credits ANI)

Kerala Bus Accident: केरल के इडुक्की जिले के मुंडक्कयम में एक बड़ा हादसा हुआ है. सोमवार को यात्रियों से भरी KSRTC की एक बस 30 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसा तड़के करीब 6:15 बजे हुआ, जब बस मवेलिक्कारा इलाके के यात्रियों को लेकर तमिलनाडु के तंजावुर से वापस लौट रही थी.

 केरल  में बस हादसा

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे में कुल 34 यात्री और 3 कर्मचारी सवार थे, जिनमें से अधिकतर मवेलिक्कारा इलाके के निवासी थे. शुरुआती जांच में पता चला कि बस के ड्राइवर ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई, जिसके बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई. यह भी पढ़े: Bathinda Bus Accident: पंजाब के बठिंडा में यात्रियों से भरी बस नाले में गिरी, 8 लोगों की मौत; कई घायल

घायलों में कुछ की हालत गंभीर

घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, और बचाव कार्य जारी है. पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर बाकी घायलों को अस्पताल भेजने की कोशिश में जुटी हुई हैं. हादसे कैसे हुआ स्थानीय प्रशासन ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).