Gwalior Truck Accident: MP के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई; VIDEO
यह दुखद हादसा देर रात करीब एक बजे उस समय हुआ जब श्रद्धालु बड़ी संख्या में शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धान से लदा हुआ एक ओवरलोडेड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद लोगों और दुकानों पर चढ़ गया.
Gwalior Truck Accident: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक भीषण सड़क हादसे में बड़ा नुकसान हुआ है. ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई है और लगभग 29 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सोशल मीडिया पर इसके शुरुआती वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं.
घटना का विवरण और समय
यह दुखद हादसा देर रात करीब एक बजे उस समय हुआ जब श्रद्धालु बड़ी संख्या में शीतला माता मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धान से लदा हुआ एक ओवरलोडेड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मौजूद लोगों और दुकानों पर चढ़ गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. यह भी पढ़े: Mumbai Metro Accident: विक्रोली में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, बाइक सवार पर गिरा लोहे का बैरिकेड, MMRDA ने ठेकेदार पर लगाया 2 करोड़ रुपये का जुर्माना
मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई
#UPDATE | Gwalior, Madhya Pradesh: The death toll rises to 14: Gwalior Collector Ruchika Chauhan
— ANI (@ANI) October 18, 2026
प्रशासन और राहत कार्य
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) धर्मवीर सिंह ने स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों के मुताबिक, कुल 39 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से कई लोगों की जान जा चुकी है। घायलों का इलाज शहर के अस्पतालों में चल रहा है, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनके सीटी स्कैन और एक्स-रे कर रही है। गंभीर रूप से घायल 5 से 6 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रशासन इस बात की गंभीरता से जांच कर रहा है कि नवरात्र के दौरान जब सड़क पर पुलिस चेकपॉइंट और बैरिकेड्स (स्टॉपर) लगाए गए थे, तब यह भारी वाहन सुरक्षा घेरे को पार कर अंदर कैसे आ गया। आरटीओ (RTO) की टीम को भी ट्रक की तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वाहन में कोई यांत्रिक खराबी थी जिसके कारण वह बाईं ओर बेकाबू होकर मुड़ गया। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2026 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

