देश

Samrat Chaudhary Wins: तारापुर में सम्राट चौधरी की बड़ी जीत, 42 हजार वोटों से RJD के अरुण कुमार का हराया; परिवार की विरासत फिर हुई मजबूत

तारापुर विधानसभा सीट से चुनावी मुकाबले का नतीजा अब साफ हो चुका है. यहां से एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शानदार जीत दर्ज की है.

Samrat Chaudhary Wins: तारापुर में सम्राट चौधरी की बड़ी जीत, 42 हजार वोटों से RJD के अरुण कुमार का हराया; परिवार की विरासत फिर हुई मजबूत
Photo- X

Bihar Assembly Elections 2025: तारापुर विधानसभा सीट से चुनावी मुकाबले का नतीजा अब साफ हो चुका है. यहां से एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शानदार जीत दर्ज की है. सम्राट चौधरी ने राजद उम्मीदवार अरुण कुमार को करीब 42 हजार वोटों के बड़े अंतर से पछाड़ दिया. यह जीत सिर्फ एक चुनावी नतीजा नहीं, बल्कि उनके परिवार की दशकों पुरानी राजनीतिक विरासत का निरंतरता भी है. 30 राउंड की गिनती पूरी होने के साथ ही सम्राट चौधरी की जीत तय हो गई और भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल बना हुआ है.

सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी इस सीट से छह बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं, जबकि उनकी मां भी यहां से एक बार जीत चुकी हैं. चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया था, लेकिन इसका उनके वोट बैंक पर खास असर नहीं पड़ा.

ये भी पढें: Bihar Election Results 2025: नीतीश कुमार ने जंगलराज, भ्रष्टाचार, परिवारवाद की राजनीति को सीमा के बाहर धकेल दिया; जदयू

तारापुर से BJP के सम्राट चौधरी 38,830 वोट से जीते

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2025 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).