Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, खुफिया सूचना के बाद चलाया गया सर्च ऑपरेशन; VIDEO
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के शुकरू केलर इलाके में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा एजेंसियों को मिली पक्की सूचना के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था.
Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के शुकरू केलर इलाके में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा एजेंसियों को मिली पक्की सूचना के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था. इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. बताया जा रहा है कि इलाके को चारों तरफ से घेर लिया गया है और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. फिलहाल गोलीबारी जारी है और सुरक्षाबल हर एंगल से जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं.
सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं. इस ऑपरेशन में सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम लगी हुई है. मुठभेड़ को लेकर वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं.
शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू
VIDEO | Encounter breaks out between security forces and terrorists in Shopian district of Jammu and Kashmir.
Based on a specific input about the presence of terrorists in Shukroo Keller area of the south Kashmir district, security forces launched a cordon and search operation… pic.twitter.com/qfPsSVbK2T
— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2025 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

