Rohit Sharma Stats And Record In Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) का आगाज हो चुका है. पहले ही दिन क्रिकेट फैंस को जबरदस्त रोमांच देखने को मिल रहा है. इस टूर्नामेंट में भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) के लिए इंटरनेशनल मैच खेले कई खिलाड़ी खेल रहे हैं. इस बीच रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई (Mumbai) के लिए और दिल्ली (Delhi) के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) भी खेल रहे हैं. टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में दिल्ली और मुंबई की टीमें मैदान पर उतरीं और दोनों ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. विराट की टीम दिल्ली का मैच आंध्रप्रदेश से है. वहीं रोहित शर्मा की टीम मुंबई का मुकाबला सिक्किम के साथ है. सभी की नजर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर है. यह भी पढ़ें: Vijay Hazare Trophy Live Score: विजय हरारे रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का इंतजार, सिक्कम बड़े स्कोर की ओर
टीम इंडिया के घातक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हाल ही में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले थे. विजय हजारे में रोहित शर्मा शुरुआती दो मैचों में मुंबई क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस बार शार्दुल ठाकुर की अगुवाई में मुंबई की टीम मैदान में उतरी हैं. सरफराज खान, मुशीर खान और अंगकृष रघुवंशी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. इस बीच रोहित शर्मा के इस टूर्नामेंट के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.
विजय हजारे ट्रॉफी में कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन
लिस्ट-A प्रारूप में खेले जाने वाली विजय हजारे में रोहित शर्मा ने कुल 18 मैच खेले हैं. इस दौरान 17 पारियों में रोहित शर्मा ने 38.7 की औसत और 90.9 की स्ट्राइक रेट के साथ 581 रन बनाए हैं. इस बीच रोहित शर्मा ने एक शतक और तीन अर्धशतक भी अपने नाम किए. बता दें कि रोहित शर्मा ने साल 2006 में अपने लिस्ट-A करियर की शुरुआत की थी. अब रोहित शर्मा 50 ओवर के क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड्स बना चुके हैं.
आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी में कब खेले थे रोहित शर्मा
रोहित शर्मा आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी में साल 2018-19 के सेमीफाइनल में खेले थे. हैदराबाद के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में रोहित शर्मात 24 गेंदों में सिर्फ 17 रन ही बना सके थे. हालांकि, उस मैच को मुंबई ने जीता था. रोहित शर्मा ने क्वार्टर फाइनल में भी हिस्सा लिया था. रोहित शर्मा फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाए थे. रोहित शर्मा नेशनल ड्यूटी के चलते दिल्ली के खिलाफ हुए खिताबी मैच में नहीं खेल सके और मुंबई ने वो मैच जीता था.
इस साल वनडे में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. इसके बाद रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया था. इसके बावजूद साल 2025 में रोहित शर्मा ने 14 वनडे में 50 की औसत और 100.46 की स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए. इसमें 24 छक्के भी शामिल रहे. इस साल रोहित शर्मा ने छह बार 50 रन का आंकड़ा पार किया, जिसमें रोहित शर्मा ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक शतक भी अपने नाम किए.
24 और 26 दिसंबर को खेलेंगे रोहित शर्मा
मुंबई ग्रुप-C में मौजूद है और 24 दिसंबर को जयपुर में सिक्किम के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी. 2 दिन बाद मुंबई का सामना उत्तराखंड क्रिकेट टीम से होगा.
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम: शार्दुल ठाकुर (कप्तान), रोहित शर्मा (2 मैच), ईशान मूलचंदानी, मुशीर खान, अंगकृष रघुवंशी, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, चिन्मय सुतार, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तामोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, ओंकार तरमाले, सिल्वेस्टर डिसूजा, साईराज पाटिल, सूर्यांश शेडगे.










QuickLY