India Women's Team Visit Narasimha Swamy Temple: श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20I से पहले श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टेका माथा, मांगा आशीर्वाद, देखें वीडियो
मैच से पहले टीम की स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शैफाली वर्मा समेत कई खिलाड़ी विशाखापत्तनम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर(Sri Varaha Lakshmi Narasimha Swamy Temple) में दर्शन के लिए पहुंचीं.
India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का दूसरा मुकाबला 23 दिसंबर 2025(मंगलवार) को विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयनुसार शाम 07:00 PM बजे से खेला जाएगा. पहला मैच जीतकर भारत सीरीज में 1-0 से आगे है. मैच से पहले टीम की स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शैफाली वर्मा समेत कई खिलाड़ी विशाखापत्तनम स्थित श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर(Sri Varaha Lakshmi Narasimha Swamy Temple) में दर्शन के लिए पहुंचीं. खिलाड़ियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. टीम का यह सांस्कृतिक और जमीन से जुड़ा अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आया, जिसके बाद मंदिर दर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम ने श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में टेका माथा
#WATCH | Visakhapatnam, Andhra Pradesh: Members of the Indian Women’s Cricket Team visited Sri Varaha Lakshmi Narasimha Swamy Temple.
Video Source: Temple Authorities pic.twitter.com/KNZZgkctwh
— ANI (@ANI) December 22, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2025 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

