VIDEO: ये कैसी पॉलिटिक्स? योगी सरकार के मंत्री Dinesh Singh ने Rahul Gandhi से की बहस, बेटे ने हंसते हुए मिलाया हाथ
रायबरेली में दिशा की बैठक के दौरान उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह आमने-सामने आ गए.
Dinesh Pratap Singh Son Viral Pic: रायबरेली (Rae Bareilly News) में दिशा की बैठक के दौरान उस समय सियासी माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Minister Dinesh Pratap Singh) आमने-सामने आ गए. बैठक में चर्चा के दौरान दिनेश सिंह ने सीधे तौर पर तंज कसते हुए कहा, "राहुल जी, अगर आप लोकसभा में अध्यक्ष की बात नहीं सुनते, तो मैं दिशा के अध्यक्ष की बात सुनने के लिए बाध्य नहीं हूं" इस बयान के बाद बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया और नेताओं के बीच कड़वाहट साफ दिखाई देने लगी.
वहीं, बैठक के बाद एक तस्वीर के सोशल मीडिया पर वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई.
ये भी पढें: छवि सुधारने के लिए राहुल गांधी कर रहे राष्ट्र विरोधी तत्वों का इस्तेमाल: चंद्रशेखर बावनकुले
राहुल गांधी और राज्य मंत्री दिनेश सिंह के बीच तीखी बहस
UP- कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राज्य मंत्री दिनेश सिंह के बीच तीखी बहस हो गई।
बैठक में बहस तब गरमाई जब दिनेश सिंह ने कहा, "राहुल जी, आप लोकसभा में अध्यक्ष की बात नहीं मानते, तो मैं दिशा के अध्यक्ष की बात मानने को बाध्य नहीं हूँ।" इस बयान से माहौल और तनावपूर्ण हो गया। pic.twitter.com/HdjF45MQsk
— Madan Mohan Soni (@madanjournalist) September 12, 2025
मंत्री के बेटे पीयूष प्रताप सिंह ने राहुल गांधी से मिलाया हाथ
- राहुल गांधी रायबरेली में हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह से गर्मजोशी से हाथ मिला रहे हैं.
- पीयूष प्रताप सिंह यूपी के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बड़े बेटे हैं.
- इस तस्वीर ने रायबरेली की राजनीति में नई चर्चा और कई अटकलों को जन्म दे दिया है.
-----#RahulGandhi pic.twitter.com/qny4wVA0Ws
— Vaibhava Pandey (@VaibhavaPandey) September 12, 2025
मंत्री के बेटे की फोटो हो रही वायरल
दरअसल, इस तस्वीर में योगी सरकार (Yogi Govt) में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बड़े बेटे और हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह (Piyush Pratap Singh) मुस्कुराते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से हाथ मिलाते दिख रहे हैं. जबकि पीछे खड़े दिनेश सिंह भी यह नजारा देखते हुए मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं.
BJP समर्थकों में असहजता का माहौल
इस तस्वीर को सोशल मीडिया और फेसबुक पर हजारों बार शेयर किया जा चुका है. लोग अपनी राय दे रहे हैं. कोई इसे भाजपा (BJP) की बेचैनी का सबूत मान रहा है, तो कोई इसे राजनीति की दोस्ताना भाषा बता रहा है. रायबरेली के लोगों के बीच यह तस्वीर भी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई है.
मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बेटे का राहुल गांधी से हाथ मिलाना भाजपा समर्थकों (BJP Supporters) के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है. इसके साथ ही मंत्री के बेटे का राहुल से इस अंदाज में मिलना लोगों के बीच अलग-अलग सवाल खड़े कर रहा है.
राहुल गांधी से हार चुके हैं दिनेश सिंह!
गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में राहुल गांधी ने दिनेश प्रताप सिंह को 3.90 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था. इसके बाद भी मंत्री लगातार राहुल और प्रियंका गांधी पर हमला बोल रहे हैं. हाल ही में दिनेश सिंह ने अपने समर्थकों के साथ धरना दिया था और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2025 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

