News

Cobra Snake in Commode: पुष्कर में होटल के बाथरूम के कमोड में बैठा था 5 फीट का कोबरा, देखकर टूरिस्ट के उड़े होश, VIDEO आया सामने

पिछले दिनों राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) शहर के एक पीजी हॉस्टल के बाथरूम के कमोड से एक कोबरा (Cobra) सांप निकला था. जिसके बाद यहांपर रहनेवाले डॉक्टर्स डर गए थे. अब एक और बार राजस्थान के ही अजमेर जिले के पुष्कर के एक होटल में कोबरा सांप निकलने की घटना सामने आई है.

Cobra Snake in Commode: पुष्कर में होटल के बाथरूम के कमोड में बैठा था 5 फीट का कोबरा, देखकर टूरिस्ट के उड़े होश, VIDEO आया सामने
Credit-(X,@websuchna)

Cobra Snake in Commode: पिछले दिनों राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) शहर के एक पीजी हॉस्टल के बाथरूम के कमोड से एक कोबरा (Cobra) सांप निकला था. जिसके बाद यहांपर रहनेवाले डॉक्टर्स डर गए थे. अब एक और बार राजस्थान के ही अजमेर जिले के पुष्कर के एक होटल में कोबरा सांप निकलने की घटना सामने आई है. यहांपर एक होटल के बाथरूम (Bathroom) के कमोड में एक 5 फीट का कोबरा सांप बैठा हुआ था. जैसे ही इसे पर्यटक ने देखा तो उसके होश उड़ गए. इसके बाद पर्यटकों ने इसकी जानकारी मालिक को दी. बताया जा रहा है की इसके बाद स्नेक कैचर ने होटल में पहुंचकर सांप को रेस्क्यू किया.

इस दौरान वीडियो में देख सकते है की सांप फन फैलाकर कमोड पर बैठा है और फुफकार रहा है. इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @websuchna नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Cobra Found on Toilet Seat: पीजी हॉस्टल के टॉयलेट के कमोड से निकला जहरीला सांप, डॉक्टरों के उड़े होश, कोटा का वीडियो आया सामने; VIDEO

बाथरूम के कमोड में पहुंचा कोबरा सांप

बाथरूम में सांप को देखकर पर्यटक डरे

ये घटना राजस्थान के अजमेर जिले के तीर्थस्थल पुष्कर (Pushkar) में एक होटल (Hotel) से सामने आई है. होटल की दूसरी मंज़िल पर बने बाथरूम के कमोड से अचानक पांच फीट लंबा ज़हरीला कोबरा निकल आया, जिससे वहां मौजूद पर्यटक दहशत में आ गए.पर्यटक जैसे ही वॉशरूम में गया, तभी कमोड से कोबरा फन फैलाकर फुफकारने लगा. यह दृश्य देखते ही पर्यटक और उसका परिवार घबरा गया. उन्होंने तुरंत बाथरूम का दरवाज़ा बंद कर दिया और मदद के लिए पुकार लगाई.

सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

होटल मालिक ने तुरंत स्नेक कैचर (Snake Catcher) सुखदेव भट्ट को बुलाया. उन्होंने मौके पर पहुंचकर बिना किसी नुकसान के कोबरा पकड़ लिया और सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया. उनकी इस कार्यवाही के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2025 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).