टेक

X Account Ban India: भारत सरकार का बड़ा फैसला! भारत में 8,000 से ज्यादा 'एक्स' अकाउंट होंगे ब्लॉक, इमरान खान और बिलावल भुट्टो भी शामिल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार मामला भारत सरकार के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें X को 8,000 से ज्यादा अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक करने को कहा गया है.

X Account Ban India: भारत सरकार का बड़ा फैसला! भारत में 8,000 से ज्यादा 'एक्स' अकाउंट होंगे ब्लॉक, इमरान खान और बिलावल भुट्टो भी शामिल

X Account Ban India: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार मामला भारत सरकार के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें X को 8,000 से ज्यादा अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक करने को कहा गया है. कंपनी ने इस पर अपनी नाराजगी जताई है, लेकिन कहा है कि वह आदेश का पालन करेगी ताकि प्लेटफॉर्म भारत में चालू रह सके. X की ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर्स टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इन अकाउंट्स में कुछ इंटरनेशनल न्यूज ऑर्गेनाइजेशन और कुछ बड़े पब्लिक फिगर्स के अकाउंट भी शामिल हैं.

कंपनी का कहना है कि ज्यादातर मामलों में यह नहीं बताया गया कि किस पोस्ट या कंटेंट ने भारत के कानून का उल्लंघन किया है. कई अकाउंट्स के खिलाफ तो कोई सबूत या कारण भी नहीं दिया गया.

ये भी पढें: US on India Pakistan Tension: ‘इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं’: भारत-पाक संघर्ष पर बोले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस, कूटनीतिक रास्तों से मामला सुलझाने की अपील की

भारत में 8,000 से ज्यादा 'एक्स' अकाउंट होंगे ब्लॉक

कंपनी ने आदेश पर जताई नाराजगी

सरकार के इन आदेशों से सहमत नहीं: एक्स

X ने साफ कहा कि वह सरकार के इन आदेशों से सहमत नहीं है. कंपनी का मानना है कि पूरे अकाउंट को ब्लॉक करना न सिर्फ जरूरत से ज्यादा सख्ती है, बल्कि ये भविष्य की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को भी रोकता है. ऐसे में इसे सीधे तौर पर सेंसरशिप कहा जा सकता है.

हालांकि, X ने यह भी कहा है कि वह भारत सरकार के आदेशों को मान रही है, लेकिन सिर्फ भारत में इन अकाउंट्स को ब्लॉक किया जाएगा. यानी दुनिया के बाकी हिस्सों में ये अकाउंट्स अब भी एक्टिव रहेंगे.

यूजर्स अपने स्तर पर कोर्ट में अपील करें: X

कंपनी ने कहा कि वह कानूनी तौर पर इस फैसले को चुनौती देने के रास्ते तलाश रही है, लेकिन भारत के कानूनों की वजह से X खुद कोर्ट में आसानी से नहीं जा सकती. इसलिए वह प्रभावित यूजर्स को सलाह दे रही है कि वे अपने स्तर पर कोर्ट में अपील करें.

X ने इन यूजर्स को नोटिस भी भेजा है और कहा है कि अगर उन्हें इस ब्लॉकिंग से आपत्ति है तो वे भारत सरकार के साइबर लॉ विभाग cyberlaw@meity.gov.in से संपर्क कर सकते हैं.

इमरान खान और बिलावल भुट्टो भी शामिल

इस पूरे मामले में एक और बात जो ध्यान खींचती है, वह यह है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के चलते पाकिस्तान के दो बड़े नेताओं — बिलावल भुट्टो ज़रदारी और इमरान खान के X अकाउंट्स भी भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं.

X का कहना है कि वह पारदर्शिता में विश्वास रखती है और चाहती है कि सरकार के ऐसे आदेश सार्वजनिक हों ताकि जवाबदेही तय हो सके. लेकिन फिलहाल कानूनी पाबंदियों की वजह से X इन आदेशों को पब्लिक नहीं कर पा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 06:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).