क्रिकेट

Virat Kohli, Rohit Sharma Records: विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में मैदान में उतरते ही सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का 13 साल पुराना रिकॉर्ड भी बराबर कर दिया. दोनों अब 391 अंतरराष्ट्रीय मैच साथ खेल चुके हैं, जो भारत के लिए खेली गई सर्वाधिक जोड़ीदार साझेदारी है.

Virat Kohli, Rohit Sharma Records: विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी
विराट कोहली, रोहित शर्मा (Photo Credits: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा मुकाबले 25 अक्टूबर(गुरुवार) को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा अब सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक साथ खेलने वाली भारतीय जोड़ी बन गए हैं. उन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में मैदान में उतरते ही सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का 13 साल पुराना रिकॉर्ड भी बराबर कर दिया. दोनों अब 391 अंतरराष्ट्रीय मैच साथ खेल चुके हैं, जो भारत के लिए खेली गई सर्वाधिक जोड़ीदार साझेदारी है. सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में क्यों नहीं खेल रहे नितीश कुमार रेड्डी? BCCI का आया जबाब

सचिन और द्रविड़ ने 16 वर्षों के अंतर्राष्ट्रीय करियर में 391 मैच एक साथ खेले थे. विराट और रोहित, जिन्होंने क्रमशः 2007 और 2008 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था, अब केवल वनडे फॉर्मेट में सक्रिय हैं और ऑस्ट्रेलिया में यह संभवतः उनका आखिरी मैच है. दोनों दिग्गजों ने टी20I क्रिकेट को 2024 विश्व कप जीत के बाद अलविदा कहा था.

5 भारतीय जोड़ीदार ने एक  साथ खेले सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच

रैंक भारतीय जोड़ी एक साथ खेले गए मैच स्थिति
1 विराट कोहली – रोहित शर्मा 391* सक्रिय
2 सचिन तेंदुलकर – राहुल द्रविड़ 391 संन्यास
3 सौरव गांगुली – राहुल द्रविड़ 369 संन्यास
4 सचिन तेंदुलकर – अनिल कुंबले 367 संन्यास
5 सचिन तेंदुलकर – सौरव गांगुली 341 संन्यास

इस ऐतिहासिक पल ने न केवल भारतीय क्रिकेट का मनोबल बढ़ाया है, बल्कि रनों, साझेदारी और टीमवर्क की विरासत को नई ऊंचाई दी है. अब क्रिकेट फैन्स की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ये दोनों दिग्गज 2027 वर्ल्ड कप तक भारत का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. यह उपलब्धि साबित करती है कि विराट और रोहित की जोड़ी भारतीय क्रिकेट के लिए कई वर्षों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2025 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).