क्रिकेट

NAM vs NED, ICC CWC League 2 2025 59th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया ने नीदरलैंड को दिया 149 रनों का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

दूसरी तरफ, नीदरलैंड की टीम को स्टार गेंदबाज काइल क्लेन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नीदरलैंड की ओर से काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त के अलावा जैक लायन कैशेट ने एक विकेट चटकाए. नीदरलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 149 रन बनाने हैं.

NAM vs NED, ICC CWC League 2 2025 59th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया ने नीदरलैंड को दिया 149 रनों का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
नीदरलैंड (Photo Credits: Twitter)

Namibia National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, ICC CWC League 2 2025 59th Match Scorecard: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग टू(ICC Cricket World Cup League Two) 2023-27 का 59 मुकाबला आज यानी 13 मार्च को नामीबिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विंडहोक (Windhoek) के वांडरर्स क्रिकेट ग्राउंड (Wanderers Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में नामीबिया की अगुवाई गेरहार्ड इरास्मस (Gerhard Erasmus) कर रहे हैं. वहीं, नीदरलैंड की कमान स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) के हाथों में हैं. NAM vs NED, ICC CWC League 2 2025 Live Toss & Scorecard: नामीबिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, नीदरलैंड पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

नामीबिया को इस मैच से पहले कनाडा के खिलाफ एक रोमांचक सुपर ओवर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. नामीबिया को डकवर्थ-लुईस नियम (DLS) के तहत 39 ओवरों में 175 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला था. गेरहार्ड इरास्मस की अगुवाई वाली टीम 39 ओवरों में 174 रनों पर सिमट गई, जिससे मुकाबला टाई हो गया. सुपर ओवर में नामीबिया ने सिर्फ 4 रन पर दोनों विकेट गंवा दिए, जिसे कनाडा ने महज तीन गेंदों में आसानी से हासिल कर लिया.

दूसरी ओर, नीदरलैंड्स का पिछला मुकाबला कनाडा के खिलाफ बारिश के कारण रद्द हो गया था. स्कॉट एडवर्ड्स की टीम अब तक 15 मैचों में 18 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि नामीबिया 18 मैचों में 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इस रोमांचक मुकाबले में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 42 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया की पूरी टीम 44.5 ओवरों में महज 148 रन बनाकर सिमट गई. नामीबिया की तरफ से कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने सबसे ज्यादा 63 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान गेरहार्ड इरास्मस ने 102 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्के लगाए. गेरहार्ड इरास्मस के अलावा ज़ेन ग्रीन ने 19 रन बनाए.

दूसरी तरफ, नीदरलैंड की टीम को स्टार गेंदबाज काइल क्लेन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नीदरलैंड की ओर से काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त के अलावा जैक लायन कैशेट ने एक विकेट चटकाए. नीदरलैंड की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 149 रन बनाने हैं.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

नामीबिया की बल्लेबाजी: 148/10, 44.5 ओवर (ज़ेन ग्रीन 19 रन, निकोलास डेविन 14 रन, जान फ्राइलिनक 3 रन, गेरहार्ड इरास्मस 63 रन, जान निकोल लोफ्टी-ईटन 9 रन, जे जे स्मिट 9 रन, मालन क्रूगर 15 रन, रुबेन ट्रम्पेलमैन 2 रन, शॉन फौचे 1 रन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़ नाबाद 0 रन और टैंगेनी लुंगामेनी 1 रन.)

नीदरलैंड की गेंदबाजी: (काइल क्लेन 3 विकेट, पॉल वैन मीकेरेन 3 विकेट आर्यन दत्त 3 विकेट और जैक लायन कैशेट 1 विकेट).

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2025 04:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).