KKR Beat SRH, IPL 2024 3rd Match Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हराया, जीत के साथ टूर्नामेंट का किया आगाज
इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 208 रन बनाई. कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.
आज आईपीएल में डबल हेडर मुकाबला देखने को मिला. आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में खेला गया. इस मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ कोलकाता नाईट राइडर्स ने टूर्नामेंट का आगाज किया. इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 208 रन बनाई. कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से टी नटराजन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर सात विकेट खोकर महज 204 रन ही बना सकीं. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से विस्फोटक हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 63 रनों की पारी खेली. कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाया चटकाया.
HARSHIT RANA, YOU HAVE DONE IT! 🤩
WE WIN BY 4 RUNS! 💜
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

