IND vs SA 1st T20I 2025 Live Scorecard: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 175 रनों का लक्ष्य, हार्दिक पांड्या ने ठोका तुफानी अर्धशतक, देखिए पहली पारी का स्कोरकार्ड
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, और अब जीत के लिए उन्हें 176 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा. भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने तुफानी पारी खेलते हुए मात्र 28 गेंदों में 59* रन बनाए
India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज़ (T20 Series) का पहला मुकाबला 09 दिसंबर (बुधवार) को कटक(Cuttack) के बाराबती स्टेडियम(Barabati Stadium) में खेला जा रहा हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, और अब जीत के लिए उन्हें 176 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा. भारत की ओर से हार्दिक पांड्या ने तुफानी पारी खेलते हुए मात्र 28 गेंदों में 59* रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उनकी यह विस्फोटक पारी भारत के लिए निर्णायक साबित हो सकती है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, देखिए प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
पारी की शुरुआत में भारत को तेज झटके लगे, जब शुभमन गिल 4 रन और सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए. युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने 17 रन की तेज शुरुआत दी, लेकिन लंबी पारी नहीं खेल पाए. तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में 26 रन बनाए और पारी को संभालने की कोशिश की. अक्षर पटेल ने 23 रन का योगदान दिया, लेकिन असली धमाका हार्दिक पांड्या ने किया. वहीं अंत में जितेश शर्मा ने 5 गेंदों में 10 रन बनाकर स्कोर को 175 तक पहुंचाया.
दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके. लूथो सिपामला ने 2 और डोनोवन फेरेईरा ने 1 विकेट हासिल किया. मार्को यान्सन और नॉर्टजे ने किफायती गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने डेथ ओवरों में रन गति तेज कर दी. अब मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है, क्योंकि जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 176 रनों का पीछा करना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2025 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

