देश

Sudden Death in Kerala: स्टेज पर डांस करते समय व्यक्ति को अचानक आया हार्ट अटैक, ओणम कार्यक्रम में डांस के दौरान व्यक्ति की मौत- देखें वीडियो

तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा द्वारा आयोजित ओणम समारोह के दौरान 45 वर्षीय जुनैस की स्टेज पर डांस करते समय अचानक मौत हो गई. जुनैस, जो कभी पूर्व विधायक पी.वी. अनवर के निजी सहायक रह चुके थे, वर्तमान में विधानसभा लायब्रेरी में असिस्टेंट लाइब्रेरियन के रूप में काम करते थे. घटना उस समय हुई जब जुनैस समारोह में स्टेज पर पूरे उत्साह से डांस कर रहे थे...

Sudden Death in Kerala: स्टेज पर डांस करते समय व्यक्ति को अचानक आया हार्ट अटैक, ओणम कार्यक्रम में डांस के दौरान व्यक्ति की मौत- देखें वीडियो
हार्ट अटैक से मौत (Photo: X|@vani_mehrotra)

तिरुवनंतपुरम में केरल विधानसभा द्वारा आयोजित ओणम समारोह के दौरान 45 वर्षीय जुनैस की स्टेज पर डांस करते समय अचानक मौत हो गई. जुनैस, जो कभी पूर्व विधायक पी.वी. अनवर के निजी सहायक रह चुके थे, वर्तमान में विधानसभा लायब्रेरी में असिस्टेंट लाइब्रेरियन के रूप में काम करते थे. घटना उस समय हुई जब जुनैस समारोह में स्टेज पर पूरे उत्साह से डांस कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान ही वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. साथी कलाकार तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायनाड निवासी जुनैस का राजनीति और सार्वजनिक सेवा से लंबा जुड़ाव रहा है. अपनी वर्तमान भूमिका में आने से पहले वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे. उनकी असमय और अप्रत्याशित मौत ने सभी को शोक में डाल दिया है. यह भी पढ़ें: Driver Heart Attack: सवारियों से भरी बस में ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल ले जाने पर भी नहीं बच सकी जान, राजस्थान के पाली का वीडियो आया सामने; VIDEO

स्टेज पर डांस करते समय व्यक्ति को अचानक आया हार्ट अटैक

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2025 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).