VIDEO: असम के मशहूर सिंगर Zubeen Garg का निधन, Scuba Diving हादसे में निधन; गाए थे कई हिट Bollywood गाने
असम और पूर्वोत्तर भारत के दिग्गज सिंगर जुबिन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते समय दुखद निधन हो गया. 52 वर्षीय गायक नॉर्थईस्ट फेस्टिवल में प्रस्तुति देने सिंगापुर आए थे.
Singer Zubeen Garg Passes Away: असम और पूर्वोत्तर भारत के दिग्गज सिंगर जुबिन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving) करते समय दुखद निधन हो गया. 52 वर्षीय गायक नॉर्थईस्ट फेस्टिवल (Northeast Festival) में प्रस्तुति देने सिंगापुर आए थे. खबरों के अनुसार, दुर्घटना के बाद उन्हें समुद्र से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए. जुबिन गर्ग (Zubin Garg Death) असम की आवाज के रूप में जाने जाते थे और देश भर में लोकप्रिय थे. उन्होंने कई बॉलीवुड हिट गाने दिए, जिनमें "या अली" (गैंगस्टर) और "दिल तू ही बता" (कृष 3) जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं. उनके निधन से संगीत जगत में गहरा शोक है.
सोशल मीडिया पर, प्रशंसक, असमिया लोग और बॉलीवुड सितारे उन्हें याद कर रहे हैं और भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं. जुबिन गर्ग और उनके गीतों की यादें संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी.
असम के गायक जुबिन गर्ग का स्कूबा डाइविंग हादसे में निधन
I will not say, Rest In Peace Legend, but Rest In Our Hearts. Rule our hearts forever.
অসমৰ বিহুতলী উকা কৰি…!
Last of Zubeen Garg pic.twitter.com/TLjwdPrBKs
— Sanjay Deka (@thefljournalist) September 19, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2025 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

