Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? केप टाउन में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम आयरलैंड महिला के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa Women National Cricket Team vs Ireland Women National Cricket Team, 1st T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 5 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केप टाउन (Cape Town) के न्यूलैंड्स (Newlands) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 10 मुकाबलों में से आयरलैंड की टीम ने दो मैच जीते हैं और दक्षिण अफ्रीका ने आठ बार बाजी मारी हैं. दोनों टीमें पहला मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में आयरलैंड की कमान गैबी लुईस (Gaby Lewis) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई लौरा वोल्वार्ड्ट (Laura Wolvaardt) कर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Rohit Sharma ODI Stats At Visakhapatnam: विशाखापट्टनम में कुछ ऐसा रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, 'हिटमैन' के आकंड़ों पर एक नजर

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपनी पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली थीं. इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम 2-1 से हार गई थीं. दूसरी तरफ आयरलैंड की टीम ने टी20 फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और लगातार पांच मैच जीते हैं. आयरलैंड की टीम ने 20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

आयरलैंड को सीरीज में कप्तान गैबी लुईस, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट और अर्लेना केली अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट, मैरिज़ेन कप्प और नादिन डे क्लर्क इस मैच में मुख्य खिलाड़ी रहेगी. इन खिलाड़ियों ने महिला बिग बैश लीग टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

दक्षिण अफ़्रीका महिला बनाम आयरलैंड महिला टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SA-W vs IRE-W 1st T20I Head To Head)

दक्षिण अफ़्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, आयरलैंड की टीम को महज दो मैचों में जीत नसीब हुई हैं.

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस मैच में जीत की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. दक्षिण अफ्रीका टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी यूनिट काफी मजबूत है. दूसरी तरफ, आयरलैंड टीम कप्तान गैबी लुईस और ऑलराउंडर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट पर निर्भर करती है. दक्षिण अफ्रीका इस मैच में पहले बल्लेबाजी करती है तो 160-170 रन का टोटल खड़ा कर सकती है.

दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम आयरलैंड महिला मैच पर सट्टा बाजार गर्म (SA W vs IRE W 1st T20I Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (SA W vs IRE W Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में दक्षिण अफ्रीका की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन आयरलैंड की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.