West Indies National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 47th Match Scorecard Update: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 47वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जा रहा है. वेस्टइंडीज की टीम सुपर-8 में शानदार फॉर्म के साथ पहुंची है और अपने पिछले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया था. वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी भारत को 76 रन से हराकर आत्मविश्वास हासिल किया है. इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की कमान शाई होप (Shai Hope) के हाथों में है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्करम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
वेस्टइंडीज की टीम विस्फोटक बल्लेबाजी और मजबूत ऑलराउंड विकल्पों के साथ मैदान में उतरी है. शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका की ओर से एडेन मार्करम, डेविड मिलर और क्विंटन डी कॉक बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमों के पास संतुलित लाइनअप है, ऐसे में फैंस को एक बार फिर रोमांचक और कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (West Indies National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)
इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 43 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 60 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 176 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से रोमारियो शेफर्ड ने सबसे ज्यादा नाबाद 52 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रोमारियो शेफर्ड ने 37 गेंदों पर तीन चौके और चार छक्के लगाए. रोमारियो शेफर्ड के अलावा जेसन होल्डर ने 49 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका की टीम को लुंगी एनगिडी ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. लुंगी एनगिडी के अलावा कगिसो रबाडा और कॉर्बिन बॉश ने दो-दो विकेट चटकाए. दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 177 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी: 176 /8, 20 ओवर (ब्रैंडन किंग 21 रन, शाई होप 11 रन, शिम्रोन हेटमायर 2 रन, रोवमैन पॉवेल 9 रन, रोस्टन चेज़ 2 रन, शेरफेन रदरफोर्ड 12 रन, जेसन होल्डर 49 रन, मैथ्यू फोर्डे 11 रन, रोमारियो शेफर्ड नाबाद 52 रन और गुडाकेश मोटी नाबाद 0 रन.)
दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी: (लुंगी एनगिडी 3 विकेट, कगिसो रबाडा 2 विकेट और कॉर्बिन बॉश 2 विकेट).
नोट: वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस 47वें मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.











QuickLY