India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
भारत बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 48th Match Key Players To Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 का मुकाबला होगा. दोनों ही टीमों के इस चरण में अपने-अपने पहले मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

भारत की टीम पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करने के बाद वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी में प्रभावी रहे हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे को अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से हार झेलनी पड़ी थी. हालांकि टीम के पास सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं.

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ZIM T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत की टीम को 10 मैचों में जीत मिली है. वहीं जिम्बाब्वे ने तीन मुकाबले अपने नाम किए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ है, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)

सूर्यकुमार यादव: भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम के टॉप स्कोरर हैं. इस टूर्नामेंट में 180 रन बना चुके हैं और मिडिल ऑर्डर में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए बेहद अहम होगी.

वरुण चक्रवर्ती: भारत के प्रमुख स्पिनर, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 10 विकेट लिए हैं. चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच पर उनसे एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

हार्दिक पांड्या: अनुभवी ऑलराउंडर, जो बल्ले और गेंद दोनों से मैच का रुख बदल सकते हैं. बड़े मैचों में उनका प्रदर्शन टीम के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.

सिकंदर रजा: जिम्बाब्वे के कप्तान और सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर. बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं.

ब्रायन बेनेट: जिम्बाब्वे के टॉप स्कोरर, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 180 रन बनाए हैं. टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी उन पर होगी.

ब्लेसिंग मुजारबानी: जिम्बाब्वे के सबसे सफल गेंदबाज, जिन्होंने 11 विकेट लिए हैं. नई गेंद से शुरुआती विकेट निकालना उनकी सबसे बड़ी ताकत है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ZIM 48th Match Playing Prediction)

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

जिम्बाब्वे: तादीवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुन्योंगा, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगरावा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, डायोन मायर्स.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.